Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
गर्मियों में स्किन टैनिंग को हटाने के लिए इस्तेमाल करें जीरा फेस पैक
गर्मियों के मौसम में धूल मिट्टी, प्रदूषण की वजह से चेहरे पर डलनेस नजर आती हैं। गर्मियों के मौसम चेहरे और हाथ पैरों पर टैनिंग हो जाती है। टैनिंग दूर करने के लिए महिलाएं पार्लर जाती है। लेकिन इसके बाद स्किन की टैनिंग हटने का नाम नहीं लेती हैं।

अगर आप भी स्किन टैनिंग से परेशान है तो आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन टैन को हटाने के लिए आप जीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं जानते हैं जीरा इस्तेमाल करना का तरीका और फायदे।

जीरा इस्तेमाल करने का तरीका
स्किन टैनिंग दूर करने के लिए आप जीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। जीरे का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले जीरे को दरदरा पीसकर गुलाब जल और दही में मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे और हाथ पैरों पर लगा लें। 10 से 15 मिनट बाद अपना चेहरा और हाथ पैर धो लें। कुछ दिनों तक इस पेस्ट का इस्तेमाल करें।

जीरा और शहद फेस पैक
गर्मियों के मौसम में चेहरा काफी डेल और बेजान हो जाती है। ऐसे में आप जीरे और शहद के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले जीरे को दरदरा पीस लें इसमें हल्दी और शहद मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर गोरापन आता है साथ ही चेहरे की डलनेस दूर होती है।

फाइन लाइंस
चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण दिखाई देती हैं। फाइन लाइन्स और रिंकल्स किसी भी महिला की खूबसूरती को कम देते हैं। हफ्ते में दो बार में चेहरे पर जीरे के फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। जीरे के पाउडर में बेसन और कच्चा दूध मिलाकर फेस पैक बना लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। कुछ दिनों बाद आपको चेहरे पर असर देखने को मिलेगा।

जीरा और चीनी फेस पैक
त्वचा की देखभाल के लिए स्क्रब करना बहुत जरुरी होता है। चेहरे पर स्क्रब करने के लिए दो चम्मच जीरा और एक चम्मच चीनी, एक चम्मच शहद, एक चम्मच बादाम का तेल लें। इन सबको मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर निखार आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
