Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में त्वचा की खास देखभाल के लिए चेहरे पर लगाएं तुलसी का उबटन, जानें उबटन बनाने का तरीका
गर्मियों के मौसम में त्वचा बेजान और डल हो जाती है। इस मौसम में चेहरे पर पिंपल और टैनिंग होना आम बात है। प्रदूषण और थकावट की वजह से चेहरा काफी डल हो जाता है। रुखी और बेजान त्वचा की देखभाल के लिए महिलाएं ब्यूटी ट्रीटमेंट और स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।

वहीं इस मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए आप तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी का उबटन त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। चलिए जानते हैं तुलसी का उबटन बनाने का तरीका और इसके लाभ।

तुलसी का उबटन बनाने का तरीका
2 चम्मच तुलसी का पाउडर लें। 1 चम्मच तिल का तेल, 2 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच बादाम का पेस्ट, 1 चम्मच बेसन, गुलाब जल और हल्दी लें। रात को सोने से पहले 10 बादाम पानी में भिगो दें। सुबह उठकर बादाम का छिलका निकाल लें और इसे ग्राइंड करके पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद तुलसी पाउडर लें। तुलसी पाउडर को आप घर में भी तैयार कर सकती हैं। तुलसी पाउडर बनाने के लिए तुलसी को पत्तियों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इसके बाद इसमें चंदन पाउडर और बेसन डाले। इसमें तिल का तेल और थोड़ी सी हल्दी और गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें। अब आप अपने चेहरे पर इस उबटन को लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में एक बार इस उबटन का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करें। इससे आपके चेहरे पर निखार देखने को मिलेगा।

तुलसी के फायदे
तुलसी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तुलसी की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो कि स्किन को डीप क्लीन करते हैं। अगर आप चेहरे पर पिंपल, ब्लैकहेड्स से परेशान है तो आप तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे के चमकदार बनाने के लिए तुलसी काफी मददगार है। तुलसी का उबटन इस्तेमाल कर चेहरे के पुराने दाग धब्बों को दूर किया जा सकता है। तुलसी में एंटी एजिंग के गुण पाए जाते है जो कि चेहरे की झुर्रियों को कम करता है।

बादाम के फायदे
बादाम सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। बादाम को चेहरे पर लगाने चेहरे का रंग साफ होता है साथ ही चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाते हैं। बादाम में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है जो कि चेहरे के मुंहसों को कम करते हैं।

बेसन के फायदे
त्वचा की देखभाल के लिए बेसन का इस्तेमाल काफी समय से किया जा रहा है। चेहरे की रंगत साफ करने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। ऑयली स्किन वालों के लिए बेसन बहुत ही लाभकारी होता है। बेसन का इस्तेमाल करने से त्वचा टाइट होती है।



Click it and Unblock the Notifications
