Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर
स्किन केयर रूटीन में इन इनग्रेडिएंट्स को एक साथ न करें यूज, त्वचा हो सकती है खराब
फ्रेश और ग्लोइंग स्किन के लिए सेल्फ केयर करना जरूरी होता है। स्किन केयर न केवल अपनी त्वचा की देखभाल करती है बल्कि इससे आपको कॉन्फिडेंस भी महसूस होता है। स्किन केयर के लिए अक्सर लोग दो या दो अधिक प्रोडक्ट को मिक्स करके लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं स्किन केयर प्रोडक्ट का यूज करने से स्किन डैमेज हो जाती है।

कई बार कुछ इनग्रेडिएंट्स को मिक्स करने से स्किन पर इफेंक्शन और एलर्जी हो जाती है। चलिए जानते हैं स्किन केयर प्रोडक्ट जिन्हें गलती से भी मिक्स नहीं करना चाहिए।

विटामिन सी और रेटिनॉल
विटामिन सी और रेटिनॉल दोनों की स्किन के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन दोनों इनग्रेडिएंट्स को एक साथ यूज करने से स्किन खराब हो सकती है। स्किन पर दोनों इनग्रेडिएंट्स को अलग अलग इस्तेमाल करना चाहिए। रेटिनोल और विटामिन सी को एक साथ मिक्स करके यूज करने से स्किन इर्रिटेशन हो सकती है। त्वचा की बेहतर देखभाल के लिए दोनों इनग्रेडिएंट्स को अलग अलग यूज करना चाहिए।
रेटिनॉल को रात के समय लगाना चाहिए। रात को सोने पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें इसके बाद रेटिनॉल लगाएं। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
विटामिन सी का उपयोग दिन के समय करना बेहतर माना जाता है। विटामिन सी स्किन को सूरज की तेज किरणों से बचाता है। विटामिन सी लगाने के बाद चेहरे पर सनस्क्रीन का यूज करना चाहिए।

बेंज़ोइल पेरोक्साइड और रेटिनॉल
एक्ने से छुटकारा पाने के लिए बेंज़ोइल पेरोक्साइड केमिकल बेहद अच्छा माना जाता है। बेंज़ोइल पेरोक्साइड का इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई हो जाती है। क्योंकि यह पिंपल को जल्दी सुखा देता है जिसकी वजह से स्किन ड्राई हो जाती है। वहीं रेटिनॉल को भी एक्ने ट्रीटमेंट के लिए उपयोग किया जाता है। रेटिनॉल का इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में दोनों प्रोडक्ट को एक साथ मिक्स करके यूज नहीं करना चाहिए।

रेटिनॉल और अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड
त्वचा पर रेटिनॉल और अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड को कभी भी एक साथ यूज नहीं करना चाहिए। रेटिनॉल और अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड को मिक्स करके यूज करने से जलन, सूजन और एलर्जी हो सकती है। दोनों इनग्रेडिएंट्स को एक साथ मिक्स करके लगाने से चेहरे की परत हट जाती है जिससे स्किन पतली हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
