Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
डबल चिन से छुटकारा पानें के लिए ऐसे करें चेहरे की मसाज
उम्र बढ़ने के साथ साथ त्वचा अपनी फ्लेक्सिबिलिटी खो देती हैं। ऐसे में स्किन की देखभाल करनी जरुरी होती है। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की स्किन ढीली हो जाती हैं। वहीं महिलाएं डबल चिन को लेकर बहुत ही परेशान रहती हैं। महिलाएं अक्सर अपनी त्वचा की देखभाल के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है जो कि स्किन स्किन की देखभाल के लिए पर्याप्त नहीं होता है। स्किन की देखभाल के लिए व्यायाम करना बहुत जरुरी होता है।

महिलाएं डबल चिन को लेकर काफी परेशान रहती हैं। डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है लेकिन इसके बाद भी डबल चिन कम होने का नाम नहीं लती हैं। लेकिन आप अपनी हेल्दी डाइट और व्यायाम से डबल चिन को कम कर सकते हैं। इन पांच व्यायाम से आप अपने चेहरे की डबल चिन को कम कर सकती हैं।

माथे कि स्ट्रेचिंग
डबल चिन से छुटकारा पाना चाहती है तो माथे की स्ट्रेचिंग आपके लिए काफी लाभकारी होगा। माथे कि स्ट्रेचिंग करने के लिए एक फेस क्रीम या मॉइश्चराइजर लें। अपनी उंगलियों की मदद से माथे पर लगाएं फिर हेयरलाइन की ओर बाहर की ओर मालिश करें। ऐसा 10 से 15 बार करें।

आंखों की मालिश
माथे की मालिश के बाद अपनी आंखों पर जाएं। आजकल के लाइफस्टाइल में लोग स्क्रीन पर बहुत समय बिताते है जिससे आंखों को थकान मिलती है। आंखों की सूजन कम करने और थकान को कम करने के लिए आंखों के आस पास की त्वचा को धीरे से क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉकवाइज दिशा में मालिश करें। इसके बाद हथेली को 15 सेकंड के लिए अपनी आंखों पर रखें। इसके बाद फिर मालिश करें। ऐसा 5 बार करें।

गाल के पुल अप्स
डबल चिन को कम करने के लिए गाल के पुल अप्स सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। इस करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों से चेहरे को अच्छे से ग्लाइड करें। अब अपने नाक के ब्रिज से, अपने हाथों को अपने कानों की ओर सरकाएं। इसे कुछ बार दोहराएं। अपनी उंगली को अपने मुंह के क्षेत्र के चारों ओर लगाएं। इसे अपनी आंखों तक लें जाएं।

चिन पुल अप्स
अपने अंगूठे और तर्जनी उंगली की मदद से अपनी ठोड़ी को पकड़े और अपनी ठोड़ी को अपने कान की ओर ले जाएं। ये मूवमेंट केवल आपकी ठोड़ी से कान तक करें। इसे 10 बार करें।

गर्दन की मालिश
गर्दन की मालिश करने के लिए गर्दन को ऊपर की ओर तानें, अपनी उंगलियों को अपनी ठुड्डी के नीचे रखें। अपने कॉलरबोल की तरफ नीचे की ओर खीचें। ऐसा 10 बार करें। इस व्यायाम से आपकी स्किन चमकदार हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
