Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
होली का मजा किरकिरा नहीं करें इस बार- जिद्दी रंगों को ऐसे घरेलू तरीकों से हटाएं
9-10 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। रंगो के इस त्योहार पर लोग सबकुछ भूलकर खुशी से इस पर्व को मनाते हैं। होली के दिन लोगों को हर्बल कलर का प्रयोग करना चाहिए। लेकिन बहुत कम लोग ही हर्बल कलर का इस्तेमाल करते हैं। होली वाले दिन लोग पक्के रंगो का प्रयोग करते हैं। पक्के रंगो से होली खलने में तो काफी मजा आता हैं। लेकिन पक्के रंग बालों और स्किन के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता हैं। ऐसे में होली के दिन स्किन और बालों की केयर करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं।

होली खेलने से 1 घंटे पहले अपनी स्किन पर नारियल का तेल लगा लें, साथ ही नारियल का तेल बालों में लगाएं। नारियल तेल लगाने से पक्के रंग बालों और स्किन को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे, बालों में नारियल तेल लगाने से होली खेलने के बाद कलर आसानी से छुट जाएंगे। होली खेलते समय ध्यान रखना चाहिए कि आप ज्यादा देर तक धूप में ना रहें, क्योंकि धूप में ज्यादा देर तक रहने से स्किन पर लगा कलर जल जाता है, जिसे हटाना बहुत मुश्किल हो जाता है। होली के पक्के रंगो से अपने स्किन और बालों को बचाने के लिए इन टिप्स का करें इस्तेमाल।

नारियल का तेल
नारियल का तेल बहुत ही लाभदायक होता हैं। होली से एक रात पहले नारियल तेल को बालों में अच्छे से लगाकर माशिल कर लें। अगले दिन होली खेलने के बाद नहाते समय रंग आसानी से हट जाएंगे। नारियल का तेज लगाने से रंगो से आपके बालों को नुकसान भी बहुत कम होगा। नारियल का तेल आपके बालों के लिए प्रोटेक्शन का काम करेगा।

पेट्रोलियम जेली
होली खेलने से पहले पेट्रोलियम जेली लगाने से स्किन को पक्के रंग से नुकसान नहीं होगा। पेट्रोलियम जेली को होठो पर कान के पीछे लगाएं। जेली लगाने के बाद होली के जिद्दी कलर चेहरे पर नहीं लग पाएंगे।

नेल पेंट
होली खेलने से पहले आप नेल पेंट लगा लें इससे आपके नाखूनों पर ज्यादा नुकसान नहीं होगा। होली के पक्के रंग नाखूनों पर लग भी जाते है तो नाखूनों पर लगें पक्कें रंग को नेल पेंट रिमूवर की मदद से हटाया जा सकता हैं।

मुल्तानी मिट्टी
होली के पक्के रंगों को हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी ना सिर्फ जिद्दी कलर हटाने में मददगार है बल्कि यह स्किन और बालों की केयर के लिए भी बहुत अच्छा हैं। होली खेलने के बाद मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बालों और स्किन पर लगा लें। मुल्तानी मिट्टी सारा कलर सोख लेगी। मिट्टी लगाने के कुछ देर बाद नहा लें। ऐसे में सारा रंग उतर जाएगा। वहीं मुल्तानी मिट्टी के प्रयोग से स्किन ग्लोइंग होती हैं।

दही और दूध
होली के दिन अपने स्किन और बालों के नुकसान के चलते कुछ लोग होली खेलना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप भी अपनी हेयर केयर की वजह से होली नहीं खेल पाते है तो दही और दूध आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होगा। होली के दिन नहाने से पहले आप दही में नारियल का तेल का मिलाकर पेस्ट बनाकर अपने चेहरे और बालों पर लागएं। कुछ देर बाद आप धो लें इससे कलर उतर जाएगा।

साबून का इस्तेमाल ना करें
होली खेलने के बाद नहाते समय साबून का प्रयोग ना करें, क्योंकि साबून का इस्तेमाल करने से स्किन रुखी और बेजान हो जाती हैं। होली के रंग को हटाने के लिए तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

गर्म पानी से ना नहाए
होली खेलने के बाद गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। गर्म पानी से नहाने की वजह से रंग हटने की बजाए और पक्का हो जाता हैं। ऐसे में होली खेलने के बाद ठंडे पानी से नहाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
