Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
चिया के बीजों से घर पर ही तैयार करें फेस मास्क
चिआ के बीज सेहत के लिए तो फायदेमंद होते ही हैं लेकिन क्या कभी आपने ये सुना है कि चिया सीड से त्वचा को भी बहुत लाभ होता है। जी हां, आजकल चिया के बीजों से त्वचा को होने वाले फायदों की बात खूब की जा रही है। इसके बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से प्रचुर होते हैं और ये स्किन को हाइड्रेट, मॉइश्चराइज करने के साथ साथ लालपन कम करते हैं। ये बीज कोलाजन और इलास्टिन के लेवल को बढ़ाकर त्वचा की क्षतिग्रस्त हुई कोशिकाओं को ठीक करते हैं।
जिंक, एंटीऑक्सीडेंट, जरूरी मिनरल्स से युक्त चिया के बीज दाग-धब्बों से छुटकारा, रक्त प्रवाह को बेहतर और त्वचा की चमक बढ़ाने का काम करते हैं।

चिया के बीजों से खुद मास्क कैसे बनाएं और इसके फायदे:
कैसे बनाएं फेस मास्क
दो चम्मच चिया के बीज लें और उन्हें एक कटोरी में दो चम्मच पानी में डुबोकर रख दें।
20 मिनट बाद ये जैल के रूप में तैयार हो जाएगा।
इस मिश्रण को किसी अन्य कटोरी में निकाल लें।
अब इस जैल में एक चम्मच शहद डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
इसके बाद एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालें।
शहद में नमी प्रदान करने के गुण होते हैं और इसलिए ये त्वचा को मॉइश्चराइज और रंगत निखारने के काम आता है। ऑलिव ऑयल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट और रिपेयर करता है।

कैसे इस्तेमाल करें
इस फेसमास्क को लगाने से पहले चेहरे से धूल-मिट्टी साफ कर लें।
अब सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मास्क लगाएं।
इसे 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें।
गहराई में दबी मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए स्क्रब करें।
अब गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धोएं। इससे खुले रोमछिद्र बंद हो जाते हैं।
अब सूखे तौलिए से चेहरे को सुखा लें और किसी नरिशिंग मॉइश्चराइजर से मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
