Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दिवाली पर गौरी त्वचा के लिए इस्तेमाल करें ये होममेड पैक, जानें रेसिपी
फेस्टिव सीजन में शॉपिंग की वजह से स्किन टैनिंग हो जाती है। टैनिंग की वजह से स्किन डल और बेजान नजर आती है। टैनिंग की वजह से हाथ पैर काले हो जाते है। अगर आप भी अपनी टैनिंग से परेशान है तो आप होममेड पैक की मदद से स्किन टैनिंग को दूर कर सकते हैं।

चलिए जानते हैं टैनिंग दूर करने के लिए असरदार उपाय। आप इन होममेड पैक की मदद से स्किन टैनिंग को दूर कर सकते है।

दही और टमाटर
स्किन टैनिंग दूर करने के लिए टमाटर और दही बहुत ही अच्छा माना जाता है। दही और टमाटर का इस्तेमाल कर स्किन टैनिंग को दूर किया जा सकता है। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो कि स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। टमाटर नेचुरल ब्लीचिंग का काम करता है। टैनिंग कम करने के लिए आप दही और टमाटर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक टमाटर लें उसका पेस्ट बना लें इसके बाद इसमें एक चम्मच दही मिलाकर कर स्मूद पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और हाथ पैर पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा और हाथ पैर साफ कर लें।

आलू का रस
आलू का रस स्किन के कालेपन को दूर करता है। आलू नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है जो कि स्किन टैनिंग को दूर करने में मदद करता है। आलू के रस का इस्तेमाल कर हाथों और पैरों को गौरा बनाया जा सकता है। स्किन टैनिंग को दूर करने के लिए सबसे पहले कच्चे आलू को छिलकर उसका रस निकाल लें। इसके बाद आलू के रस को स्किन पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद हाथ पैर साफ कर लें।

टूथपेस्ट और मैदा पैक
टूथपेस्ट और मैदा पैक की मदद से आप स्किन की टैनिंग को कम कर सकते हैं। पैक बनाने के लिए आपको 2 चम्मच मैदा, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच चूथपेस्ट और आधा चम्मच सेब का सिरका लें।
पैक बनाने का तरीका
एक बाउल लें और सबको अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को हाथ पैर और कोहनी पर लगाएं। 15 मिनट बाद हाथ पैर अच्छे से साफ कर लें।
इसके बाद नींबू के छिलके से हाथ पर मसाज करें। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से हाथ पैर साफ कर लें।

नींबू का रस और शहद
नींबू के रस में ब्लीचिंग गुण पाए जाते है जो कि स्किन टैन को जल्दी कम करता है। टैनिंग दूर करने के लिए नींबू का रस लें इसमें शहद मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को स्किन पर लगाएं। 30 मिनट बाद अपना चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में 3 बार इस पैक का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन टैनिंग कम हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
