Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
मानसून में पैरों को स्वस्थ रखने के लिए घर पर बनाएं पैक
बारिश के मौसम में पैरों से लेकर स्किन तक की देखभाल करनी पड़ती है लेकिन अकसर हम पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं। उमस की वजह से पसीना और चिपचिपापन होना आम बात है और इस मौसम में पैरों में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए आपको नियमित अपने पैरों की देखभाल करना जरूरी है। अपने पैरों को स्वस्थ रखने के लिए आप घर पर ही ये पैक तैयार कर सकते हैं।

हिना पेस्ट
हिना मेहंदी पाउडर में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने पैरों पर लगाकर सूखने दें। हिना में रोगाणुरोधक गुण भी होते हैं इसलिए ये ना केवल बैक्टीरिया को दूर करती हैं बल्कि पैरों के मामूली घावों को भी ठीक करती है।

मुल्तानी मिट्टी
ये त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकती हैं। इससे रक्त प्रवाह और त्वचा की सेहत बेहतर होती है। मुल्तानी मिट्टी में नीम पाउडर और लैवेंडर ऑयल मिलाएं। इस पेस्ट को पैरों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब पानी से धोकर जैतून के तेल से मालिश करें।

नींबू और प्याज का रस
नींबू एक प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट और कीटाणुनाशक है। अगर आपके पैरों में बारिश की वजह खुजली हो रही है तो नींबू के रस में सिरका और ग्लिसरीन मिलाकर पैरों पर लगाएं। आप प्याज के रस से पैरों की मालिश भी कर सकते हैं।

हल्दी/तुलसी पेस्ट
गुलाब जल या सादे पानी में हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे पैरों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से पैरों को धोकर सुखा लें और मॉइश्चराइज करें। हल्दी में बैक्टीरियल-रोधी और फंगल-रोधी गुण होते हैं। पैरों पर हल्दी के पेस्ट को लगाने से फंगल संक्रमण दूर होता है। पैरों के लिए तुलसी का पेस्ट भी फायदेमंद है।

पुदीना स्क्रब
मॉनसून में पुदीने से बनी क्रीम और फुट स्क्रब फायदेमंद होता है क्योंकि पुदीने को एंटीसेप्टिक गुणों के लिए जाना जाता है और ये प्राकृतिक डियोड्रेंट के रूप में भी कार्य करता है। अगर बारिश की वजह से पैरों से बदबू आ रही है तो पुदीने के पानी से अपने पैरों को धोएं। पानी में पुदीने की कुछ पत्तियां मिलाकर उबाल लें। इस पानी के ठंडा होने के बाद इससे पैरों को साफ करें। आप पुदीने के तेल से स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं।
एक कप नमक, थोड़ा ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल लें और उसमें कुछ बूंदें पुदीने के तेल की डालें। इसका स्क्रब तैयार कर लें। इस पेस्ट से 10 मिनट तक पैरों को स्क्रब करें। गुनगुने पानी से पैरों को धोएं और मॉइश्चराइजर लगाएं। पुदीने के तेल में एंटीसेप्टिक और दर्द निवारक गुण होते हैं, नारियल या जैतून का तेल त्वचा को मुलायम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
