Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
सावधान ! ग्लोइंग स्किन के लालच में न करें ये 7 काम, पड़ जाएंगे लेने के देने
महिला हो या फिर पुरुष हर कोई बेदाग और खिली खिली त्वचा चाहते हैं। खासकर महिलाओं की चाहत होती है कि उनकी स्किन ग्लोइंग और फ्रेश हो। ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं ब्यूटी ट्रीटमेंट से लेकर मेकअप का सहारा लेती हैं। लेकिन कई बार हमारी कुछ गलितयों की वजह से स्किन का नेचुरल ग्लो कम हो जाता है।

कई बार रात को मेकअप में सो जाने की वजह की से भी चेहरे की चमक कम हो जाती हैं। हीं धूप में ज्यादा देर घूमने से भी त्वचा की चमक कम हो जाती हैं। चलिए जानते आपको क्या काम नहीं करना है जिससे आपकी स्किन चमकदार बनी रहे।

ज्यादा मेकअप करना
रोज रोज चेहरे पर ज्यादा मेकअप करना कोई समझदारी नहीं है। क्योंकि ज्यादा मेकअप करने से चेहरे का ग्लो कम हो जाता हैं। साथ ही ज्यादा मेकअप करने से चेहरे पर दाने हो जाते हैं। चेहरे पर रोज रोज फाउंडेशन, कंसीलर और ब्लश लगाने से चेहरे पर मुहांसे हो जाते हैं। इसलिए कम मेकअप करना चाहिए। एक साथ कंलीसर और फाउंडेशन चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए।

सही खानपान ना होना
बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के खानपान में बहुत बदलाव आ जाता हैं। लोग हेल्दी डाइट के बदले जंक फूड ज्यादा खाते है जिसका असर सीधा सीधा चेहरे पर देखने को मिलता है। लेकिन लाइफस्टाइल में छोटे छोटे बदलाव कर अपने चेहरे को सुंदर बना सकते हैं।

बिजी लाइफस्टाइल
आजकल के लाइफस्टाइल में लोगों के पास समय नहीं होता है जिसकी वजह से वह अपनी स्किन का ध्यान नहीं रख पाते हैं। बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोग रात को देर से सोते है और सुबह जल्दी जग जाते हैं। जिसका असर स्किन पर देखने को मिलता हैं। नींद की कमी की वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं। इसलिए पूरी नींद लेनी चाहिए। सुंदर और चमकदार त्वचा के लिए ब्यूटि स्लीप बहुत जरुरी हैं।

मेकअप प्रोडक्ट का सही इस्तेमाल
मेकअप करते समय ध्यान रखना चाहिए कि आप कोई सस्ती क्रीम का इस्तेमाल ना करें। वहीं जरुरी नहीं है कि आपकी दोस्त को जो क्रीम सूट कर रही है वो क्रीम आपको भी सूट करें। इसलिए अपनी स्किन के अनुसार ही क्रीम का चयन करना चाहिए। बिना सोचे समझे अपने चेहरे पर कुछ भी ना लगाएं। मेकअप प्रोडक्टस की एक्सपयारी डेट निकले के बाद मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

घरेलू तरीके का सही से इस्तेमाल
घरेलू तरीके कभी भी चेहरे पर नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन चेहरे पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल सोचसमझकर करना चाहिए। कई बार फल और सब्जियों का गलत इस्तेमाल आपकी स्किन को नुकसान पहुचा संकता हैं।

रूखी त्वचा
रुखी त्वचा होना स्किन के लिए बहुत नुकसान दायक है, लेकिन लोग अक्सर रुखी त्वचा पर ध्यान नहीं देते हैं। रुखी त्वचा कि वजह से चेहरे पर आसानी से झुर्रियां आ जाती हैं। इसलिए स्किन को ड्राई ना होने दे। शरीर परमॉइश्चराइजर लगाएं। शरीर पर लोशन का इस्तेमाल करें।

मेकअप ना हटाना
महिलाएं अक्सर पार्टी से वापस आने के बाद बिना मेकअप हटाए सो जाती हैं। मेकअप के साथ सोने की वजह से स्किन पर काफी प्रभाव पड़ता हैं। मेकअप के साथ सोने की वजह से चेहरे की चमक कम हो जाती हैं। मेकअप प्रोडक्ट में केमिकल का प्रयोग होता हैं। जिसकी वजह से चेहरे पर मुहांसे हो सकते हैं। रात को कभी भी मेकअप करके नहीं सोना चाहिए। रात को हमेशा टोनर से मेकअप रिमूव करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
