Latest Updates
-
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स -
Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा -
Devshayani Ekadashi Wishes In Sanskrit: देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को संस्कृत में भेजें बधाई संदेश और श्लोक -
Devshayani Ekadashi 2026 Wishes: चार महीनों का शुभ आरंभ...देवशयनी एकादशी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Devshayani Ekadashi 2026 Niyam: देवशयनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जान लें व्रत के नियम -
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान -
Chaturmas 2026: चातुर्मास कब से शुरू होगा? इस दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स
फेस्टिव सीजन में क्लीन स्किन के लिए घर पर बनाएं हल्दी का टोनर, जानें रेसिपी
क्लीन और बेदाग स्किन हर किसी को पसंद होती है। खासकर फेस्टिव सीजन में दमकती और खूबसूरत त्वचा हर किसी की चाहत होती है। बेदाग और क्लीन स्किन के लिए टोनर काफी अच्छा माना जाता है। हल्दी का टोनर स्किन की गहराई से सफाई करता है। हल्दी का टोनर स्किन के दाग धब्बे, पिंपल और झुर्रियों को कम करता है। आप घर पर आसानी से हल्दी टोनर बना सकते हैं। चलिए जानते हैं घर पर हल्दी टोनर बनाने का तरीका।

हल्दी टोनर बनाने का तरीका
सामाग्री
कच्ची हल्दी, एलोवेरा जेल, गुलाब जल, ग्रीन टी, पानी और नींबू का रस।
विधि
टोनर बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी को गर्म करें। इसके बाद पानी ठंडा होने पर इसमें हल्दी, एलोवेरा जेल, गुलाब जल, ग्रीन टी और नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इसे बोतल में रख दें।

हल्दी टोनर इस्तेमाल करने का तरीका
सबसे पहले अपना चेहरा साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर हल्दी टोनर लगाएं।
टोनर से चेहरे पर मसाज करें। 2 से 3 मिनट तक चेहरे की मसाज करें।
गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

टोनर लगाते समय इस बात का रखें ध्यान
टोनर का प्लास्टिक की बोतल में ना रखें। हल्दी टोनर को कांच की बोतल में रखें। टोनर को फ्रीज में रखना चाहिए। फ्रीज में रखने से टोनर खराब नहीं होगा। टोनर बनाने के बाद इसे 15 दिन तक यूज कर सकते हैं। 15 दिन के बाद टोनर खराब हो जाता है। हफ्ते में 2 से 3 बार हल्दी टोनर का इस्तेमाल करें।

हल्दी टोनर के फायदे
हल्दी का टोनर स्किन के लिए फायदेमंद है। हल्दी टोनर लगाने से ओपन पोर्स बंद हो जाते हैं। हल्दी में ब्लीचिंग गुण पाए जाते है जो कि त्वचा को ग्लो करता है। हल्दी टोनर का इस्तेमाल करने से चेहरे पर कसावट आती है। हल्दी टोनर लगाने से स्किन का पीएच लेवल बैलेंस बना रहता है। हल्दी टोनर का इस्तेमाल करने से स्किन इंफेक्शन का भी खतरा कम हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications