Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सर्दियों में स्किन केयर के लिए इस्तेमाल करें सिलिकॉन फेस स्क्रब, जानें यूज करनें का सही तरीका
ठंड के मौसम में स्किन की देखभाल करना बहुत जरुरी होता है। सर्दियों के मौसम में महिलाएं अपनी स्किन का ध्यान रखने केलिए कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। इस मौसम में त्वचा की नमी बनाएं रखने टूल्स का इस्तेमाल करती हैं। फेस टूल का इस्तेमाल कर चेहरे को ग्लोइंग बनाया जा सकता है। वहीं इन दिनों महिलाओं के बीच सिलिकॉन फेस स्क्रबर काफी पॉपुलर हैं।

महिलाएं ठंड के इस मौसम में इस टूल का काफी इस्तेमाल कर रही हैं। इस मौसम में ठंडी हवा की स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में स्किन की देखभाल के लिए आप सिलिकॉन फेस स्क्रबर का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते है सिलिकॉन फेस स्क्रबर के फायदे।

कम टाइम में करें स्क्रब
सिलिकॉन फेस स्क्रबर का इस्तेमाल करने से टाइम की बचत होती है। सिलिकॉन स्क्रब से चेहरे पर क्लींजर करना काफी आसान हो जाता है। उंगलियों की तुलना में सिलिकॉन से स्क्रब करना बहुत आसान होता है। सिलिकॉन का यूज करने से झाग जल्दी बन जाते है जिससे चेहरा जल्दी क्लीन हो जाता है।

डीप क्लींजिंग
उंगलियों से स्क्रब करने चेहरे की डीप क्लींजिंग नहीं हो पाती है। सिलिकॉन फेस स्क्रबर का इस्तेमाल करने से चेहरे की डीप क्लींजिंग होती है। जो महिलाएं चेहरे पर रोज मेकअप का इस्तेमाल करती है उनके के लिए सिलिकॉन स्क्रबर बेस्ट ऑप्शन है।

कई तरह से करें इस्तेमाल
इस फेस टूल को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। सिलिकॉन फेस स्क्रबर का इस्तेमाल आप चेहरे के साथ साथ बॉडी पर भी कर सकती हैं। चेहरे के साथ साथ शरीर की देखभाल करना चाहिए। बॉडी को एक्सफोलिएट करने के लिए आप आप सिलिकॉन स्क्रबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
