Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बर्थडे स्पेशल: हुमा कुरैशी की सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन का राज है बेसन फेस मास्क, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट
हुमा कुरैशी अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 से लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर एक्ट्रेस के फ्लॉलेस ब्यूटी ने सबका दिल जीता है। उनका स्टनर लुक हमेशा फैंस का दिल जीत लेता है।

हुमा कुरैशी अपनी कोमल और बेदाग स्किन के लिए जानी जाती हैं। हुमा अपनी ग्लोइंग और जवां त्वा को बनाए रखने के लिए स्किन केयर रुटीन को फॉलो करती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स।

स्किन हाइड्रेट
हुमा कुरैशी अपनी स्किन की देखभाल के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना के बराबर करती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि नेचुरल चीजों से ब्यूटी लंबे समय तक बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल और हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। हुमा स्किन की देखभाल के लिए सबसे पहले स्किन को हाइड्रेट रखती हैं। त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए एक्ट्रेस ज्यादा पानी का सेवन करती है। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती है। हुमा रोजाना कम से से कम 12 गिलास पानी पीती हैं। हुमा सुबह उठने के बाद सबसे पहले नींबू और अदरक का गुनगुना पानी पीती हैं। नींबू और अदरक शरीर में मेटाबॉलिज्म का लेवल सही बनाएं रखता है।

होममेड फेस मास्क
त्वचा की देखभाल के लिए हुमा स्क्रब करती है। स्क्रब करने से डेड स्किन सेल्स हट जाती है। हुमा हफ्ते में 2 बार स्क्रब करती है। चेहरे पर स्क्रब करने के बाद एक्ट्रेस चेहरे पर होममेड मास्क का इस्तेमाल करती है। हुमा चेहरे पर बेसन का फेसपैक लगाती है। फेस मास्क बनाने के लिए एक्ट्रेस एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और शहद मिलाकर पेस्ट बनाती है। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाती है। 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लेती है। बेसन का फेस मास्क लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है।

वर्कआउट
हुमा कुरैशी अपनी स्किन के साथ साथ अपनी फिटनेस काफी ध्यान रखती है। हुमा फिटनेस के लिए जमकर वर्कआउट और एक्सरसाइज करती हैं। हुमा खुद को फिट बनाए रखने के लिए एरियल योग, एक्सरसाइज, पिलेट्स और कार्डियो करती है। हुमा फिटनेस के साथ साथ अपनी बॉडी को डिटॉक्स रखती हैं। बॉडी डिटॉक्स का मतलब होता है शरीर से गंदगी को बाहर निकालना, जिससे बॉडी स्वस्थ रहती है चेहरे पर ग्लो आता है। बॉडी डिटॉक्स करने के लिए हुमा नारियल पानी और सब्जियों का जूस पीती हैं।

हेल्दी डाइट
हुमा त्वचा की देखभाल के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करती हैं। हुमा कितनी भी बिजी रहें वह नाश्ता जरुर करती हैं। हुमा नाश्ते में उपमा, पोहा, डोसा और फल खाना पसंद करती है। लंच में वह दाल रोटी और हरी सब्जियों का सेवन करती है। हुमा को चिकन बेहद पसंद है। हुमा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि चिकन के लिए वह जान भी दे सकती हैं।

मेकअप रिमूव
हुमा कुरैशी एक्ट्रेस होने की वजह से घंटो मेकअप में रहना पड़ता है। केमिकल वाले मेकअप प्रोडक्ट से स्किन खराब होने का खतरा बना रहता है। हुमा शूटिंग से या फिर किसी इवेंट से आने के बाद रात को सोने से पहले अपना मेकअप रिमूव करती हैं। वह कितनी भी बिजी हो या फिर थकी हुई हो वह अपना मेकअप रिमूव करने के बाद ही सोने जाती हैं। जब भी हुमा घर पर होती है तो चेहरे पर मेकअप नहीं लगाती है। घर पर वह केवल चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाती है जिससे चेहरे की नमी बनी रहें।

नारियल तेल से चंपी
हुमा कुरैशी त्वचा के साथ साथ बालों का भी खास ध्यान रखती हैं। बालों को स्टाइल देने के लिए हीट का इस्तेमाल किया जाता हैं। हीट से बालों को काफी नुकसान होता है। हीट से बालों को बचाने के लिए हुमा कुरैशी बालों में नारियल तेल लगाती हैं। हफ्ते में तीन दिन हुमा बालों में गुनगुना नारियल तेल मालिश करती हैं। नारियल तेल से बालों की मालिश करने से बाल घने और शाइनी रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
