Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
करवा चौथ से एक दिन पहले चेहरे पर ग्लो पाने के लिए लगाएं ये फेस पैक
करवा चौथ के दिन हर महिला सबसे सुंदर दिखाना चाहती हैं। इस स्पेशल दिन के लिए महिलाएं कई दिन पहले ही पार्लर के चक्कर लगाने शुरु कर देती हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से कुछ महिलाएं पार्लर जाने से डर रही है। ऐसे में आप घर पर अपनी स्किन की देखभाल कर सकती हैं। वहीं अब करवा चौथ में ज्यादा समय नहीं बचा हैं।

ऐसे में आपको घबराने की जरुरत नहीं है, आप इन दो फेस मास्क का यूज कर करवा चौथ से एक दिन पहले ग्लोइंग और जवां स्किन पा सकती हैं। एक्ट्रेस जूही परमार ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑयली स्किन के लिए असरदार फेस पैक के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि ये फेस पैक चेहरे के मुहासों को भी कम करता है। चलिए जानते हैं फेस पैक बनाने के तरीका और लाभ।

टमाटर और एलोवेरा जेल
करवौ चौथ से एक दिन पहले चेहरे पर ग्लो के लिए आप टमाटर एलोवेरा और बेसन के इस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। पैक को बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को मैश कर लें। इसके बाद एक बाउल लें। बेसन, टमाटर और एलोवेरा जेल को अच्छे से मिलाए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।

फेस मास्क के फायदें
इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। टमाटर ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करा है। साथ ही स्किन के दाग धब्बों को हटाता है।

फेस पैक
बेसन, हल्दी, बेकिंग और पानी का फेस पैक स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में बेसन, हल्दी और बेकिंग सोड़ा लें। इस सबको अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद इस चेहरा धो ले। फेस पैक में बेकिंग सोड़ा होता है जिसे स्किन पर जलन हो सकती हैं। आप पहले हाथ पर चेक कर लें। अगर आपके हाथ पर ज्यादा जलन होती है तो आप अपने फेस पैक में बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल ना करें। बेकिंग सोड़ा से रैशेज होने का भी डर बना रहता है।

फेस मास्क के फायदे
यह फेस पैक ऑयली स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इस फेस पैक के इस्तेमाल से चेहरे के पिंपल भी दूर हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications