Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
चेहरे के टी-जोन वाला हिस्सा रहता है ऑयली, अपनाए ये स्किन केयर टिप्स
क्या आपने अपने शरीर के टी-जोन हिस्से के बारे में सुना है, जो बहुत ज्यादा ऑयली होता है। शायद ये पढ़कर आप भी आश्चर्यचकित होंगे कि भला, ये टी-जोन क्या है ? दरअसल हमारे शरीर के अलग-अलग हिस्से कई तरह के आकार बनाते है, जिसमें माथा, नाक और ठोड़ी वाले हिस्से को देखा जाए तो इससे T का आकार बनता है, इसलिए इस हिस्से को टी-जोन कहा जाता है। जो कि चेहरे के अन्य हिस्सों की अपेक्षा में ज्यादा ऑयली होता है। क्यूंकि इसमें प्राकृतिक रूप से ज्यादा तेल निकलता है। अब जिन लोगों की स्किन पहले से ऑयली है, तो उनके लिए इस कारण समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि हम इस हिस्से को क्लीन रखें। यहां हम आपको टी-जोन में ऑयल आने के कारण बताने के साथ ही वो तरीकें बताने जा रहे है जिसे आजमाकर आप ऑयल को कंट्रोल करते हुए इस समस्या से निजात पा सकते है।

क्या वजह है टी-जॉन पर ऑयल आने की
दरअसल हमारे शरीर में सिबेशियस ग्रंथियों के जरिए ऑयल का प्रोडक्शन होता है। जो कि टी-जोन के पीछे मौजूद रहती हैं। ऐसे में जब ये ऑयल उत्पन्न करती हैं तो वो रोमछिद्रों के जरिए स्किन पर नजर आता है। और यही वजह है कि बाकी चेहरे की तुलना में इस हिस्से में ब्लैकहेड्स/व्हाइटहेड्स की समस्या भी ज्यादातर होती है।

कैसे करें ऑयल कंट्रोल
- चूंकि हमारे पोरस यानि रोमछिद्रों के जरिए चेहरे पर ऑयल नजर आता है। ऐसे में सबसे पहले ऑयल को कंट्रोल करने के लिए आपको चेहरे के रोमछिद्रों को साफ रखना चाहिए। इसके लिए आप फेशियल क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते है। अब जिनकी स्किन ऑयली या मिक्स है, वो एक ही तरह के फेशियल क्लींजर का इस्तेमाल लंबे समय तक कर सकते हैं। लेकिन जिनकी स्किन ड्राई है, उन्हें गर्मियों में ऑयल कंट्रोल क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। वरना दूसरी अन्य परेशानियां बढ़ सकती है।
- ये बहुत जरूरी है कि हम चेहरे को बार-बार केवल पानी से धोते रहें। और बात चूंकि टी-जोन पर ऑयल कंट्रोल करने की हो रही है तो इसके लिए दिन में कम से कम 5-6 बार अपना चेहरा अवश्य रूप से धोएं। लेकिन याद रखें चेहरे को धोते समय हर बार फेस वॉश का इस्तेमाल न करें। सिर्फ सुबह और रात को यानि इन दो टाइम में ही आपको फेसवॉश यूज करना है। बाकी समय में हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धोए। ताकि उस पर जमा गंदगी हट जाए।

- मॉइश्चराइजर हमारी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए बहुत जरूरी है। और टी-जोन को ऑयल फ्री बनाने के लिए आप वॉटर बेस मॉइश्चराइजर का यूज कर सकते है। क्यूंकि ये ऑयल फ्री होता है।
- टी-जोन को साफ करने में ऱोज वॉटर यानि गुलाब जल भी काफी मददगार है। आप चाहे तो कॉटन बॉल को गुलाब जल में भिगोकर अपना चेहरा साफ कर सकती है या फिर गुलाब जल को स्प्रे बॉटल में ड़ालकर चेहरे पर स्प्रे करके उसे क्लीन कर सकती है।
- टी-जोन पर एलोवेरा जेल लगाने से भी काफी फायदा मिलता है। इसके लिए आधे घंटे तक एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और इसके बाद गुनगुने पानी से फेसवॉश कर लें। इससे यहां होने वाले ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
