Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
ये है जापानी महिलाओं का ब्यूटी सीक्रेट, जो देगा आपको फेयर एंड ग्लोइंग स्किन..!
निखरी-दमकती स्किन पाना हर किसी का सपना होता है। लेकिन बढ़ती उम्र, पोल्यूशन और सन एक्सपोजर के कारण आपकी हमारी स्किन अपनी नेचुरल रंगत खो देती है। जिसे वापिस पाना बड़ा ही मुश्किल टास्क बन जाता है। हालांकि, मार्केट में ऐसे कई तरह के प्रोडेक्ट है, जो इन स्किन रिलेटेड प्रॉब्लमस से राहत पहुंचा सकते है। इन्हीं में से एक है 'कोजिक एसिड'। जिसकी खूबियों से अधिकांश महिलाएं अनजान है। कोजिक एसिड कई स्किन ब्राइटनिंग क्रीम, लोशन, क्लीं्जर, जेल और सीरम में एक मुख्यह इंग्रीडिएंट के रूप में काम में लिया जाता है। यह ब्यूटी प्रोडक्ट जापानी स्किन केयर सीक्रेट के लिए जाना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे कि कोजिक एसिड आखिर है क्या और इसके इस्तेमाल के क्या फायदे है।

कोजिक एसिड क्या है
कोजिक एसिड एक नेचुरल क्रिस्टल है जो कि फंगी की कुछ प्रजातियों, विशेष रूप से एस्परगिलस ओरीज़ा का प्रोडक्ट है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो डेड स्किन सेल्स, ऑइल और गंदगी को हटाकर स्किन को चमकदार बनाने का काम करता हैं। कोजिक एसिड से स्किन संबंधी समस्या्एं जैसे हाइपरपिग्मेंोटेशन, पैच और स्किन ट्रेक्स चर में सुधार करने में मदद मिलती है। कोजिक एसिड स्किनकेयर प्रोडक्ट में स्किन व्हा इटनिंग और ब्राइटनिंग एजेंट के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। ये स्किन के लिए पूरी तरह से सेफ है। इसे रातभर स्किन पर लगाकर छोड़ सकते हैं। कोजिक एसिड मेलेनिन ग्रोथ को रोककर स्किन को शाइनी बनाता है। इसमें मेलेनिन पिगमेंट होता है जो स्किन, आंखें और बालों को कलर करता है। मेलेनिन स्किन पर मौजूद काले धब्बे और स्किन टोन को हल्का, करने में भी मदद करता है। साथ ही हमारा शरीर टायरोसिनी नामक अमीनो एसिड की मदद से मेलेनिन का प्रोडक्शन करता है। जबकि कोजिक एसिड टाइरोसिन के कार्य को भी रोकता है, जिससे स्किन रिपेयर होती है।
कोजिक एसिड के इस्तेमाल से होने वाले फायदे
एंटी-बैक्टी रियल
कोजिक एसिड में एंटी-बैक्टीपरियल प्रॉपर्टी पाई जाती हैं, जो बैक्टीररिया को रोकने में प्रभावी रूप से काम करती है। ये बैक्टीेरिया की ग्रोथ को भी कम करती हैं।
एंटी-फंगल गुणों वाला
अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसका उपयोग काफी लाभकारी है। ये इंफेक्शटन जैसे एथलीट फुट या दाद के इलाज में बेहद सहायक हैं। कोजिक एसिड का नियमित उपयोग बैक्टीफरिया और फंगल स्किन इंफेक्शन रोकने में सहायक है। अगर आपके साबुन में कोजिक एसिड है, तो इसका नियमित रूप से उपयोग किया जा सकता है।
डार्क स्पॉट को करें कम
जब हम धूप के अधिक संपर्क में आते है तो हमारी स्किन पर हाइपरपिग्मेंटेशन,डार्क स्पॉट और झाइयां हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में अगर आप चेहरे पर कोजिक एसिड लगाते है तो स्किन पर डार्क स्पॉट और पैच हल्के पड़ सकते है। ये स्किन को बिना किसी नुकसान के हाइपरपिग्मेंटेशन से बचता है।
बढ़ती उम्र के साइडइफेक्ट को रोकें
कोजिक एसिड क्रीम और इससे बनने वाले अन्य प्रोडक्ट ना केवल सन डैमेज को कम करते है, बल्कि इसके इस्तेमाल से झुर्रियां और उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है। दरअसल, कोजिक एसिड टाइरोसिनेज प्रोसेस को रोकता है, जो उम्र बढ़ने के साथ हमारी स्किन पर असर दिखाने लगती है। और इस वजह से हमारी स्किन अपनी नेचुरल चमक और टाइटनेस खो देती है।
कोजिक एसिड के साइडइफेक्ट
- कोजिक एसिड का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से स्किन सेंसेटिव हो सकती है। और जिनकी स्किन पहले से सैसेंटिव है तो उन्हें इस एसिड के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
- अगर आपको चोट लगी है या कहीं पर कट आया हुआ है, तो ऐसे में कोजिक एसिड के इस्तेमाल से बचे। क्यूंकि इससे आपकी स्किन पर जलन और बढ़ सकती है।
- जिनको खुजली, जलन, रैश और स्किन इरिटेशन की समस्या है, तो उन्हें कोजिक एसिड के इस्तेमाल से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
