Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
मानुषी छिल्लर ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए करती हैं ये काम
मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर अपनी खूबसूरती और बेदाग स्किन के लिए जानी जाती हैं। मानुषी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल का इस्तेमाल नहीं करती है बल्कि वह हेल्दी डाइट और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। मिस वर्ल्ड मानुषी आज 14 मई को अपना 24 जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। चलिए उनके जन्मदिन जानते हैं उनकी खूबसूरती का राज।

पानी
मानुषी अपने बेदाग और चमकदार स्किन के लिए पानी पीती हैं। मानुषी अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करती हैं। वह दिनभर में 3 लीटर पानी पीती हैं। इसके अलावा मानुषी नारियल पानी का भी सेवन करती है।

योग
मानुषी अपनी त्वचा के साथ साथ अपने फिगर को बनाए रखने के लिए योग करती हैं। योग करने से तनाव भी कम होता है, जिससे त्वचा पर चमक देखने को मिलती है। योग और वर्कआउट करने से चेहरे पर चमक आती है।

नींद
त्वचा की देखभाल के लिए पूरी नींद लेना जरुरी होता है। अगर नींद पूरी नहीं होती है तो चेहरे पर थकावट देखने को मिलती है, इसके साथ नींद की कमी से डार्क सर्कल भी हो जाते हैं। बेदाग और फ्रेश चेहरे के लिए नींद पूरी लेना जरुरी होता है।

मेकअप रिमूव
रात को सोने से पहले मानुषी छिल्लर मेकअप रिमूव करती हैं। रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करना बहुत जरुरी होता है क्योंकि मेकअप में मौजूद केमिकल स्किन के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकते हैं। त्वचा की देखभाल के लिए आप रात को सोने से पहले मेकअप जरुर रिमूव करें।

हेल्दी डाइट
सेहत के साथ साथ त्वचा की देखभाल के लिए सुबह का नाश्ता लेना बहुत जरुरी होता है। मानुषी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नाश्ते में फल का सेवन का करती हैं। आप भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए नाश्ते में ताजा फलो का सेवन करें। लंच में मानुषी दाल चावल, रोटी और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं। मानुषी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए मीठे का कम से कम सेवन करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications