Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मीरा राजपूत से सीखिए फेस मसाज का सही तरीका, जानें शार्प जॉ लाइन के स्टेप बाय स्टेप गाइड
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्मों में नजर नहीं आती हैं, लेकिन उनकी ग्लोइंग और यंग स्किन बी टाउन की टॉप एक्ट्रेस को टक्कर देती है। मीरा राजपूत अपनी खूबसूरती और सुंदरता का ध्यान रखने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं। मीरा राजपूत अक्सर इंस्टाग्राम पर ब्यूटी सीक्रेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मीरा ने शार्प जॉ लाइन और फेस मसाज करने का सही तरीका बताया है। चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप गाइड।

फेस मसाज करने का सही तरीका
-मीरा राजपूत फ्रेश और यंग स्किन के लिए फेस मसाज करती है। फेस मसाज के लिए मीरा राजपूत सीरम का यूज करती है। मीरा सीरम को हथेली में लेकर रब करती है गर्दन पर मसाज करती है। मीरा अपवर्ड से डाउनवर्ड मोशन में मसाज करती हैं।
-गर्दन के बाद मीरा राजपूत उंगलियों की मदद से चेहरे पर डाउनवर्ड मोशन में मसाज करती हैं। वीडियो में मीरा पूरे चेहरे पर हाथों की गोलाई से चेहरे की मसाज करते हुए नजर आईं है। मीरा ने उंगली और अंगूठे से कानों को दबाते हुए उसके एक्यूप्रेश पॉइट्स पर प्रेशर डालती हैं।
-मीरा राजपूत अंगूठे से जॉ लाइन को प्रेशर के साथ नीचे से ऊपर की ओर मसाज करती हैं। इस मसाज से चेहरे पर शार्प लुक आता है।
-फाइन लाइन हटाने के लिए मीरा उंगलियों और अंगूठे की मदद से लिप्स साइड पोर्शन और अपर लिप्स पोर्शन को मसाज करती है इससे फाइन लाइन कम हो जाती है।

जॉ लाइन पर इस तरह करें मसाज
मीरा राजपूत ने जॉ लाइन पर सही मसाज करने का तरीका बताया है। मीरा ने बताया है कि जॉ लाइन पर हथेलियों को ऊपर ले जाते हुए गालों और आंखों के बाहरी हिस्से की ओर जाएं। इसके बाद गर्दन पर अपर्वड से डाउनवर्ड मूवमेंट में हाथ चलाएं। इसके बाद थोड़ी देरी आंखों के नीचे अपनी हथेली पर प्रेशर दें। जॉ लाइन से मसाज करने से जॉ लाइन शार्प नजर आएंगी साथ ही चेहरे का फैट कम हो जाएगा।

फेस मसाज करने के फायदे
-ग्लोइंग स्किन- रोजाना चेहरे की मसाज करने से चेहरे पर ग्लो आता है। रोजाना से 5 से 10 मिनट चेहरे की मसाज करने से डेड स्किन सेल्स हट जाती है जिससे त्वचा ग्लो करने लगती है। मसाज करने से कोलेजन बढ़ता है जिससे चेहरा चमकदार नजर आता है।
-कसावट- चेहरे की मालिश करने से चेहरे पर कसावट आती है। जिसे आपकी स्किन जवां और खूबसूरत नजर आएंगी।
-डबल चिन समस्या- चेहरे की रोजाना मसाज करने से डबल चिन की समस्या नहीं होती है। रोजाना मसाज करने से चेहरे का फैट कम हो जाता है जिससे चेहरे का पफीनेस कम हो जाता है और चेहरे की जॉ लाइन शार्प नजर आती है।
फेशियल मसाज करने से चेहरे को आराम मिलता है। फेशियल मसाज करने से दिनभर की थकान दूर होती है साथ ही चेहरे चमकदार बना रहता है। फेशियल मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है जिससे त्वचा फ्रेश और यंग नजर आती है।
फेस मसाज करने के लिए सीरम का इस्तेमाल किया जाता है। कहा जाता है कि सीरम का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाते हैं साथ ही चेहरे पर ग्लो नजर आता है।
फेस मसाज एंटी एजिंग की तरह काम करता है। फेस मसाज करने से फाइन लााइन, झुर्रियों और दाग धब्बों को कम किया जा सकता है। फेस मसाज करने से स्किन यंग और फ्रेश नजर आती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
