Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए इस्तेमाल करें सरसों का फेस पैक, जानें रेसिपी
सरसों का इस्तेमाल रसोई घर में खाना बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है सरसों का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए भी किया जा सकता है। सरसों का इस्तेमाल कर स्किन ग्लोइंग और चमकदार बनाया जा सकता है। सरसों का फेस पैक एंटी एजिंग की तरह काम करता है। चलिए जानते हैं सरसों कैसे स्किन के लिए फायदेमंद है और सरसों का फेस पैक बनाने का तरीका।

सरसों का फेस पैक बनाने का तरीका
सामाग्री
दो चम्मच सरसों
गुलाब जल
एक चम्मच एलोवेरा जेल
आधा चम्मच चंदन पाउडर
पैक बनाने का तरीका
पीली सरसों को पानी में धो लें। इसके बाद सरसों को गुलाबजल में डालकर 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें।
इसके बाद इस पेस्ट को छान लें फिर सरसो को गर्म कर लें। इसके बाद सरसों में एलोवेरा जेल और चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।

सरसों के पैक को इस्तेमाल करने का तरीका
- सरसों के फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे की मसाज करते है चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में दो बाद इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें।
-सरसों के इस पैक में शहद मिलाकर स्क्रब करें। बॉडी की 5 से 10 मिनट तक मसाज करें फिर साफ पानी से साफ कर लें।

सरसों के स्किन के लिए फायदे
-सरसों में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो कि पिंपल और एक्ने को कम करने में मदद करता है।
- सरसों फेस पैक लगाने से स्किन टैन भी कम होती है।
- सरसो स्किन के काले दाग और पिगमेंटेशन को कम करता है।
- सरसों का फेस पैक लगाने से एंटी एजिंग के लक्षण कम हो जाएंगे



Click it and Unblock the Notifications
