Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
निया शर्मा ग्लोइंग स्किन के लिए किम कर्दाशियन को करती हैं फॉलो, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। निया शर्मा आज अपना 31 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। निया शर्मा टीवी जगत की बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती हैं।

निया शर्मा अपने फैशन सेंस के साथ साथ ग्लोइंग स्किन के लिए भी जानी जाती हैं। निया शर्मा बिना मेकअप के भी ग्लो करती हैं। चलिए जानते हैं निया शर्मा की ग्लोइंग स्किन का राज।

पानी
निया शर्मा अपनी त्वचा की देखभाल के लिए काफी पानी पीती है। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है जिससे स्किन ग्लो करती है। पानी पीने से स्किन की नेचुरल नमी बनी रहती हैं। निया शर्मा दिनभर में 8 से 9 गिलास पानी पीती हैं। पानी के अलावा एक्ट्रेस नारियल पानी और जूस का सेवन करती हैं।

किम कर्दाशियन के स्किन केयर टिप्स को करती हैं फॉलो
निया शर्मा कई बार इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वह हॉलीवुड मॉडल किम कर्दाशियन की फैन है इसके अलावा वह मॉडल के ब्यूटी टिप्स को फॉलो करती हैं। निया शर्मा किम कर्दाशियन के मेकअप टिप्स को भी काफी पसंद करती हैं।

हेल्दी डाइट
निया शर्मा ग्लोइंग स्किन और फिटनेस के लिए हेल्दी डाइट लेती हैं। निया शर्मा कम तेल वाला खाना खाती है ताकि वह फिट रहें और उनकी स्किन ग्लो करें। निया शर्मा अपनी डाइट में फल और हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करती हैं।

मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट
निया शर्मा अपने फैशन स्टाइल के साथ साथ मेकअप के साथ भी एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। निया शर्मा अक्सर नए बोल्ड लिपस्टिक लगाने को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। निया शर्मा रेड कलर से लेकर ब्लू कलर की लिपस्टिक लगा चुकी हैं। निया शर्मा को मेकअप में लिपस्टिक और मस्कारा बेहद पसंद है। निया कई इंटरव्यू में बता चुकी है कि जल्दी रेड्डी होने के लिए वह लिपस्टिक और मस्कारा का इस्तेमाल करती हैं।

पूरी नींद
निया शर्मा अपनी त्वचा की देखभाल के लिए पूरी नींद लेती हैं। निया कहना है कि नींद पूरी होने के बाद स्किन फ्रेश और जवां नजर आती है। त्वचा की देखभाल के लिए वह 8 घंटे की नींद लेती हैं। नींद पूरी ना होने की वजह से कई बार डार्क सर्कल हो जाते है जो कि खूबसूरती को कम कर सकते हैं।

वर्कआउट
निया शर्मा त्वचा की देखभाल के लिए जमकर वर्कआउट करती हैं। वर्कआउट करने से चेहरे पर ग्लो आता है। एक्ट्रेस ग्लोइंग स्किन के लिए योग करती हैं। निया अपने फैंस को भी फिट रहने की सलाह देती है।



Click it and Unblock the Notifications
