Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
ग्लोइंग स्किन के लिए सर्दियों में इस्तेमाल करें पालक फेस पैक, जानें मास्क बनाने का तरीका
सर्दियों में पालक का सेवन अधिक किया जाता है। पालक ना केवल सेहत बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। पालक में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन सी, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है जो कि त्वचा की देखभाल के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। पालक का इस्तेमाल करने से त्वचा की कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। चलिए जानते हैं पालक का इस्तेमाल करने का तरीका और त्वचा पर पालक के फायदे।

पालक का फेस पैक
त्वचा की देखभाल के लिए पालक बहुत ही फायदेमंद है। पालक फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पालक को धो कर साफ कर लें। इसके बाद पालक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में ऑलिव ऑयल, शहद और नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद अपना चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में दो बार पालक के फेस पैक का इस्तेमाल करें। इससे आपका चेहरा साफ और चमकदार नजर आएंगा।

त्वचा पर पालक लगाने के फायदे
पालक के त्वचा पर लगाने के कई फायदे है। पालक लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। पालक में विटामिन सी पाया जाता है जिससे स्किन की नमी बनी रहती हैं।
पालक एंटी एजिंग की तरह काम करता है जिससे चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम हो जाती है।
पालक को चेहरे पर लगाने से पिंपल भी कम हो जाते है। पालक फेस पैक लगाने से डार्क सर्कल कम हो जाएंगे। पालक का फेस पैक लगाने से त्वचा पर चमक देखने को मिलती है।

पालक में कौनसा विटामिन होता है?
पालक में विटामिन बी, सी और ई पाया जाता है। पालक में ओमेग 3 पाया जाता है जो कि सेहत के साथ साथ स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications
