Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वर्कआउट से लेकर ग्लोइंग स्किन का राज, जानिए रकुल प्रीत सिंह के बारे में सब कुछ

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, जो हाल ही में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश पहुंची। जहां उन्होने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होने आस्क-मी-एनीथिंग सत्र में अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ जुड़ने के लिए समय निकाला। रकुल ने अपनी खुशी, स्किन केयर, एक्सरसाइज और अन्य सवालों के अच्छे से जवाब दिए।
अपनी ग्लोइंग स्किन के सीक्रेट के बारे में सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, "सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण स्किनकेयर टिप उनके लिए हेल्दी फूड खाना है। क्योंकि आप जो कुछ भी अपने डाइट में शामिल करते हैं वह आपकी स्किन पर प्रतिबिंबित होता है। हर समय अच्छा महसूस करने की कोशिश करें। प्राकृतिक, चमकती त्वचा के लिए हमेशा खुश रहने की कोशिश करें।"
रकुल प्रीत सिंह 'क्लीनसे-टोन-मॉइस्चराइज़' फ़ॉर्मूला को अपने स्किन के लिए यूज करती हैं। रकुल ने कहा कि " अपनी स्किन को अच्छे से मॉइस्चराइज करें। हम अक्सर बदलते मौसम में ट्रेवल करते हैं - कभी उमस, कभी ठंड और कभी गर्मी - ऐसे में आप सुनिश्चित करें कि अपकी स्किन को साफ करें, और एक अच्छे टोनर का यूज करें। यहां तक कि आपकी स्किन के लिए गुलाब जल भी अच्छा होता है।" उन्होने अपनी रात के दिनचर्या के बारे में बात करते हुए कहा कि रात को सोने से पहले एक अच्छी अंडरआई क्रीम लगाएं। अगर आपकी रूखी स्किन है तो आप रात में नारियल के तेल का इस्तेमाल अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करें।
अपने हाई एनर्जी लेवल के बारे में बात करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि "मेरी एनर्जी इस बात से आती है कि मैं अपने सपने को खुलकर जी रही हूं। मैं हमेशा बहुत अनुशासन में रहती हूं। मुझे लगता है कि लाइफ को ऐसे ही बर्बाद करने के लिए लाइफ बहुत छोटी है। इसलिए मैं इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना पसंद करती हूं और अंदर से काफी खुशी महसूस करती हूं। इसलिए आप भी जो भी करना पसंद करते हैं, उसके लिए काम करें। लेकिन 100 फीसदी काम करें।"
एक्ट्रेस ने इस बात पर भी बात की कि वो जिम जाएं या नहीं इससे उनकी हेल्थ पर कोई असर नहीं पड़ता है। क्योकि वो घर पर भी एक्सरसाइज करना पसंद करती है। कसरत हर चीज का मिश्रण है। उन्होने कहा कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि वो कहां हैं और वहां जिम की पहुंच है या नहीं। जो रूटीन वो अपनाती हैं वह निश्चित रूप से काम कर रहा है। उन्होने अपने फैंस को होटल के कमरे में सूर्य नमस्कार करने की सलाह दी। उन्होने कहा कि मेरा रूटीन दिन में एक घंटे अपने लिए निकालना है। इससे मुझे अच्छा महसूस होता है।"



Click it and Unblock the Notifications
