Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
फेसवॉश का रोजाना करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, आपकी त्वचा को होगा खतरनाक नुकसान
लड़कियां चेहरा साफ रखने के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं। बता दें कि कि चेहरे पर ज्यादा फेस वॉश का प्रयोग करने से भी स्किन को काफी नुकसान होता हैं। फेस वॉश में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, केमिकल वाले फेसवॉश से चेहरे की चमक कम हो सकती है।

चेहरे की चमक खोने के साथ साथ स्किन ड्राई हो जाती है। चेहरे का नेचुरल ग्लो बनाए रखने के लिए चेहरे पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। चलिए जानते हैं फेसवॉश से स्किन को क्या क्या नुकसान होते हैं और इन नुकसान से बचने के उपाय

ड्राई स्किन
चेहरे को साफ करने के लिए लड़कियां फेसवॉश का इस्तेमाल करती हैं लेकिन कई बार ज्यादा फेसवॉश के यूज करने से स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए स्किन पर केमिकल वाले फेस वॉश का कम इस्तेमाल करना चाहिए।

दाने
केमिकल वाले फेसवॉश का यूज करने से कई चेहरे पर दाने निकल जाते हैं। इसलिए अपने चेहरे हिसाब से फेसवॉश का चयन करना चाहिए। चेहरे के दाने कम करने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

त्वचा की नमी
फेसवॉश का ज्यादा यूज करने से स्किन की सबसे ऊपरी परत उतर जाती हैं। इसी परत पर नेचुरल तेल होता है, जिसे सीबम कहा जाता है। सीबम की वजह से ही चेहरे पर नमी बनी रहती हैं। जिससे त्वचा के लिए पानी की मात्रा बनी रहती है। लेकिन बार बार चेहरा धोने से स्किन का सीबम हट जाता है। स्किन ड्राई हो जाती है। ड्राई स्किन पर मुंहासे निकल जाते है।

जलन
चेहरे धोने के लिए बार बार केमिकल वाले फेसवॉश का इस्तेमाल करने से चेहरे पर जलन की समस्या देखने को मिलती है। ज्यादा फेसवॉश का यूज करने से स्किन का सीबम ऑयल हट जाता है जिसके बाद बैक्टीरिया स्किन पर सीधा हमला करते हैं। जिससे स्किन पर जलन खुजली होने लगती हैं।

नेचुरल ग्लो
केमिकल वाले फेसवॉश का इस्तेमाल करने से चेहरे का ग्लो कम हो सकता है। बता दें कि चेहरे पर माइक्रोबायोम होता है जिससे त्वचा पर ग्लो आता है, मगर बार बार चेहरा धोने से माइक्रोबायोम कम हो जाता है जिसकी वजह से चेहरे का नेचुरल ग्लो कम हो जाता हैं। चेहरे का ग्लों बनाएं रखने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती सकती है।

झुर्रिंया
फेसवॉश से बार बार मुंह धोने की आदत से चेहरे पर झुर्रिंया भी आ सकती है। ज्यादा फेसवॉश का इस्तेमाल करने से चेहरा रुखा हो जाता है जिसकी वजह से स्किन खिंचने लगती हैं। त्वचा में खिंचाव की वजह से झुर्रिंया आने लगती है।



Click it and Unblock the Notifications