Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ठंड के मौसम में पुरुषों की रफ और डल स्किन को बचाने के आसान स्किनकेयर टिप्स
जा़ड़े की शुरूआत हो चुकी है, और आपके स्किनकेयर रूटीन में कुछ बदलाव का टाइम आ गया है। आमतौर पर पुरुष अपनी स्किन केयर के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं यूज करते हैं, ना ही किसी तरह का कॉस्टली केयर पर ध्यान देते हैं। एक अच्छी रूटीन आपकी स्किन को हेल्दी रखती है और मुंहासे निकलने और अन्य स्किन इंन्फेक्शन जैसी समस्याओं से बचाती है। ड्राई, डल और ब्रिटल स्किन से बचने के लिए इन ईजी स्किनकेयर रूटीन को फॉलो कर सकते हैं।

मेन्स फेसवॉश का यूज करना जरूरी
अपना चेहरा धोना सबसे आसान है। हालांकि, अधिकांश पुरुष लगातार अपने चेहरे को साबुन से धोते रहे हैं। साबुन में पाए जाने वाले हार्ड मटेरियल स्किन को रफ और फ्लेकी बना सकते हैं। बार-बार एक ही साबुन का यूज करना काफी अनहेल्दी होता है। इसलिए, विशेष रूप से पुरुषों के लिए डिज़ाइन किए गए फेसवॉश का यूज करना जरूरी है। आपकी स्किन को पर्याप्त सफाई की आवश्यकता है क्योंकि मुंहासे, सूखापन या खुजली को रोकने के लिए यह अक्सर गंदगी और धूल के संपर्क में रहती है।

एक्सफोलिएट जरूरी
डेड स्किन सेल और गंदगियों को हटाने के लिए एक्सफोलिएशन जरूरी है। ये एक्स्ट्रा ऑयल को हटाकर और पोर्स को खोलकर आपकी स्किन को हेल्दी बनाता है, ऑक्सीजन को गुजरने देता है। हालांकि, स्क्रब करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। आपकी त्वचा को बहुत ज्यादा एक्सफोलिएट करने से रूखापन, जलन और रेड कर सकता है। आपकी स्किन के प्रकार के आधार पर, इसे हफ्ते में एक या दो बार यूज करने की सलाह दी जाती है।

मॉइस्चराइजर लगाना
मॉइस्चराइजर किसी भी स्किनकेयर रूटीन के सबसे बेसिक कंपोनेंट्स में से एक है। भले ही पुरुषों की सबेशस ग्लैंड महिलाओं की तुलना में अधिक ऑयल का प्रोडक्शन करती हैं, फिर भी मॉइस्चराइजर जरूरी हैं। मॉइस्चराइज़र स्किन को हाइड्रेट करते हैं और क्लीनिंग प्रोसेस के दौरान न्यूट्रिशन और नमी को खो देते हैं। इसके अलावा, मॉइस्चराइजर स्किन पर एक प्रोटेक्टिव बेरियर बनाता है, पोर्स को बंद करने से गंदगी को रोकता है और उन बैक्टिरिया से बचाता है जो फैलने का कारण बनते हैं।

आफ्टर-शेव क्रीम या बाम का यूज
अपने चेहरे पर बार-बार रेज़र लगाने से आपकी स्किन में जलन हो सकती है, जिसके परिणामस्वरूप रेडनेस, रफनेस और रेज़र बम्प्स हो सकते हैं। सही शेविंग प्रोडक्ट का यूज करना महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से आफ्टरशेव बाम या क्रीम। ये आपकी स्किन को आराम देगा और इसे ऊबड़-खाबड़ और दानेदार बनने से रोकेगा।

जाड़ों में भी सनस्क्रीन जरूरी
ये बात तो माइंड से निकाल दें कि सनस्क्रीन सिर्फ गर्मियों में लगाई जाती है, लेकिन इसे जाड़ों में भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। कम से कम एसपीएफ 30 वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल करना चाहिए। सूरज की किरणें आपकी त्वचा के रंग और बनावट को नुकसान पहुंचाती हैं, सिर्फ सूरज ही नहीं घर और ऑफिस की लाइट्स भी स्किन को नुकसान करती हैं। जिससे टैनिंग पैदा होती है। टैनिंग कम करने के लिए इसे अपने हाथों और चेहरे पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
