Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
समुद्र किनारे हनीमून मनाने का प्लान है, ये स्किन केयर टिप्स आएंगे आपके काम
शादियों का सीजन चल रहा है। शादी के बाद कपल हनीमून पर जाते हैं। ज्यादातर कपल अपना हनीमून मनाने के लिए समुद्र किनारे का प्लान बनाते हैं। लड़कियां अपने हनीमून की पैकिंग तो कर लेती है, लेकिन कई बार ब्यूटी प्रोडक्ट रखना भूल जाती हैं। ऐसे में समुद्र किनारे स्किन टैन हो जाती हैं।

हनीमून पर डिनर और बीच पार्टी डेट के लिए आउटफिट के साथ साथ अपने लुक्स पर ध्यान रखने के लिए मेकअप प्रोडक्ट के साथ साथ स्किन केयर प्रोडक्ट भी साथ होना चाहिए। समुद्र किनारे स्किन टैनिंग से बचने के लिए आपके पास स्किन केयर प्रोडक्ट होना जरुरी है। ट्रैवल के दौरान आप ज्यादा समान नहीं ले जा सकते है तो आप बीच किनारे कुछ होम रेमेडीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं बीच पर हनीमून पर अपनी स्किन और बालों का कैसे ध्यान रखना है।

सनस्क्रीन
समुद्र किनारे स्किन टैनिंग होना आम बात है ऐसे में आप अपने साथ सनस्क्रीन जरुर रखें। जब आप होटल से बीच के लिए जा रहे तो 20 मिनट पहले अपने चेहरे, गर्दन, पैरो, हाथों पर सनस्क्रीन लगा लें। इससे सूर्य की यूवी रेज से स्किन के नुकसान नहीं होगा। धूप में 1 घंटे समय बिताने के बाद दोबारा सनस्क्रीन लगा लें। सेंसिटिव स्किन के लिए 40 एसपीएफ या फिर उससे अधिक का सनस्क्रीन लगाना चाहिए। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप सनस्क्रीन जैल लगाएं।

स्विमिंग के बाद ऐसे रखें स्किन का ध्यान
बीच पर हनीमून मनाने जा रहे कपल समुद्र की लहरों के बीच नहाते जरुर है। समुद्र से नहा कर बाहर आएं उसके बाद प्लेन वॉटर से चेहरा साफ कर लें। होटल में जाने के बाद चेहरे पर ठंडा दूध लगाएं। चेहरे पर ठंडा दूध लगाकर चेहरे को क्लीन करें। इससे स्किन टैनिंग नहीं रहेगी साथ ही चेहरे पर ग्लो आएगा। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं।

होटल में बनाएं होममेड फेस पैक
आप होटल में कुछ घरेलू चीजों को अरेंज करके फेस पैक तैयार कर सकते हैं। फेस पैक बनाने के लिए आपको एक चम्मच शहद, 2 चम्मच नींबू का रस, हल्दी लें। एक बाउल में इन तीनों को मिक्स कर लें। फिर इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें। इस फेस पैक से स्किन टैनिंग दूर हो जाएगी।

बालों की देखभाल
त्वचा के साथ साथ बालों का ध्यान रखना भी बहुत जरुरी होता है। समुद्र किनारे स्विमिंग शॉवर कैप पहन करना चाहिए। इसके अलावा आप हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करें इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार रहेंगे।

बीच किनारे मेकअप
बीच किनारे वॉटर प्रूफ और लॉन्ग लास्टिंग मेकअप का इस्तेमाल करना चाहिए। खासकर लिपस्टिक और लाइनर वॉटर प्रफू होना चाहिए। ब्लशर की जगह आप लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं लिपस्टिक को फिगर की मदद से गालों पर लगा सकती हैं। इससे आपका ब्लशर भी वॉटर प्रूफ हो जाएगा। आप अपनी मेकअप किट में वेट टिशूज और टेलकम पाउडर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
