Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
साल के अंत में ट्रेंड कर रहा स्किन साइकलिंग ब्यूटी केयर, नए साल में भी करें ट्राई

आज कल मार्केट में इतने सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध है कि लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि अपने स्किन की देखभाल के लिए कौन-सा ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करें। स्किन केयर को लेकर कई ब्यूटी ट्रेंड्स भी सोशल मीडिया पर चलते रहते हैं। जिन्हें फॉलो कर लोग अपनी स्किन का अच्छे से देखभाल करने की कोशिश करते हैं। साल 2022 के अंत में एक बार फिर एक स्किन केयर रूटीन तेजी से ट्रेंड कर रहा है। ये लेटेस्ट ट्रेंड स्किन साइकलिंग हैं, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। स्किन साइकलिंग तीन स्टेप प्रोसेस है, जो आपके नाइट स्किन केयर रूटीन का एक अहम हिस्सा बन सकता है। इसके यूज से आपके आपकी स्किन से रिलेटेड बेहतर नतीजे मिलते हैं। स्किन साइकलिंग रूटीन अपनाने से आपके स्किन में होने वाली कई समस्याओं से आपको छुटकारा मिलता है। फ्रेश, सॉफ्ट और नेचुरल स्किन पाने के लिए आप भी इस ट्रेंड को एक बार जरूर ट्राई करें।
स्टेप 1- एक्सफोलिएशन
स्किन साइकलिंग का सबसे पहला स्टेप एक्सफोलिएशन है। इस प्रोसेस को शुरू करने की पहली रात आप अपनी स्किन को चमक देने के लिए उसे एक्सफोलिएट करें। लेकिन फेस को एक्सपोलिएट करने का सही तरीका सबसे पहले जान लें। क्योंकि अगर आपने अपनी स्किन को ज्यादा एक्सफोलिएट कर लिया, तो ये आपके स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए एक बार अपने ब्यूटी एक्सपर्ट से भी सलाह जरूर ले लें।
स्टेप 2- रेटिनॉल
स्किन साइकलिंग प्रोसेस की दूसरी रात आप अपनी स्किन पर रेटिनॉल का इस्तेमाल करें। रेटिनॉल आपकी स्किन के लिए बहुत जरूरी है, ऐसे में आप अपनी स्किन रूटीन में इसे जरूर शामिल करें। लेकिन इसका इस्तेमाल बहुत ध्यान से करने की जरूरत होती है। क्योंकि इसके अधिक उपयोग से भी आपकी स्किन पर साइड इफेक्ट हो सकता है।
स्टेप 3 - रिकवरी
2 रातों के बीद तीसरी और चौथी रात आप अपनी स्किन को रिलेक्स करने दें। इस रात आप अपनी स्किन को हाइड्रेट करें। जिसके लिए आप कोई ऐसा मॉइश्चराइजर अपने चेहरे पर लगाएं जो आपकी स्किन के लिए सही और जरूरी हो।
स्किन साइकलिंग आपके स्किन पर किसी तरह का जलन पैदा किए बिना एक्सफोलिएंट्स और रेटिनोइड्स करने का काम करता है। स्किन साइकलिंग की मदद से आपको हर तरह के स्किन बेनिफिट्स मिलते हैं। लेकिन आपको अपने स्किन टाइप के मुताबिक अपना ब्यूटी रूटीन बदलने की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications
