Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
स्प्रिंग सीजन में दमकती त्वचा के लिए स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये डीटॉक्स गाइड
त्वचा की देखभाल के लिए किसी भी एक तरीके के रूटीन को फॉलो नहीं करना चाहिए। मौसम में बदलाव आते ही स्किन की जरुरत बदल जाती है। सर्दियों में स्किन को नमी की जरुरत होती है वहीं गर्मियों के मौसम में स्किन को हाइड्रेट करना जरूरी होता है। स्वस्थ त्वचा के लिए मौसम के अनुसार स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए। वहीं इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

सर्दियों की सर्द हवा के बाद खूबसूरत स्प्रिंग सीजन आने वाला है। बसंत के सुहावने मौसम में त्वचा की खास देखभाल की जरुरत होती है। दरअसल स्प्रिंग सीजन में तेज धूप के साथ तेज हवा चलती है जिसका स्किन पर गहरा असर पड़ता है। स्प्रिंग सीजन में त्वचा की देखभाल के लिए स्किन को डीटॉक्स करना बहुत जरूरी है। त्वचा डीटॉक्स होने से स्किन फ्रेश और जवां नजर आती हैं। चलिए जानते हैं स्प्रिंग सीजन में स्किन को कैसे करना है डीटॉक्स।

फेस शीट मास्क
इन दिनों स्किन को इंस्टेंट हाइड्रेट करने के लिए फेस शीट मास्क काफी ट्रेंड में बना हुआ है। फेस शीट मास्क का इस्तेमाल कोरियन महिलाएं अधिक करती हैं। वहीं पिछले कुछ सालों से भारत में भी कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट का दबदबा देखने को मिल रहा है। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस शीट मास्क का यूज करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर 15 मिनट तक फेस शीट मास्क लगाएं। फेस शीट मास्क के अतिरिक्त सीरम से चेहरे की मसाज करें। आपके चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा साथ ही चेहरा फ्रेश नजर आएगा।

गुनगुना नींबू पानी
स्प्रिंग सीजन में तेज हवा की वजह से स्किन काफी ड्राई और रफ हो जाती है ऐसे में त्वचा को डिटॉक्स करना आवश्यक हो जाता है। त्वचा को डिटॉक्स करने के लिए अपने दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी से करें। एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर खाली पेट इस पानी का सेवन करें। नींबू का पानी न केवल स्किन बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। नींबू का पानी से पीने आपका वजन भी कम होगा साथ ही चेहरे पर चमक आएंगी। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो कि कोलेजन को बढ़ाने में उपयोगी है जिससे त्वचा पर चमक आती है, इसके अलावा एक्ने और पिंपल भी कम हो जाएंगे।

फेस सीरम
स्प्रिंग सीजन में त्वचा की देखभाल के लिए फेस सीरम काफी अच्छा माना जाता है। फेस सीरम स्किन को डीप नरिश करता है। त्वचा की बेहतर देखभाल के लिए आप फेस सीरम का उपयोग कर सकते हैं। स्वस्थ और दमकती त्वचा के लिए फेस टाइप के अनुसार फेस सीरम का चयन करें। अगर आप पिंपल और एक्ने से परेशान है तो आप विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मॉइश्चराइजर
स्प्रिंग सीजन में फेस सीरम लगाने के बाद आप मॉइश्चराइजर का यूज करें। स्किन केयर रूटीन के लिए मॉइश्चराइजर बहुत ही जरूरी होता है। मॉइश्चराइजर स्किन की नेचुरल नमी को बनाएं रखता है। जिससे त्वचा मुलायम बनी रहती है। त्वचा की देखभाल के लिए अपनी स्किन के अनुसार मॉइश्चराइजर का उपयोग करें। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आप लाइट और वॉटर बेस मॉइश्चराइजर का यूज करें। ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस मॉइश्चराइजर बेहतर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
