Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गलत स्किन केयर की वजह से एक्ट्रेस का बिगड़ा चेहरा, आप से न हो जाए भूल- जानें फेशियल ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स
तमिल फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस राजया विलसन इन दिनों अपने चेहरे के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि डर्मटोलॉजिस्ट ने एक ट्रीटमेंट के लिए फोर्स किया है जिसके बाद उनका चेहरे खराब हो गया है। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर उन्होंने अपना दर्द जाहिर किया है। फेशियल ट्रीटमेंट की मदद से महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाती है, लेकिन गलत ट्रीटमेंट लेने की वजह से स्किन को काफी नुकसान भी होता है। चलिए जानते हैं फेशियल ट्रीटमेंट के नुकसान।

रायजा को महंगा पड़ा ट्रीटमेंट
टॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रायजा विलसन ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है। उनके चेहरे पर एक काला धब्बा दिख रहा है साथ ही उनकी एक आंख के नीचे सूजन देखने को मिल रहा है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि ये सब डॉक्टर द्वारा किए गए फेशियल ट्रीटमेंट की वजह से हुई है। एक्ट्रेस पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मैं नॉर्मल फेशियल ट्रीटमेंट के लिए डॉ भैरवी के पास गई गई लेकिन उन्होंनें डिफरेंट प्रोसेस का फेशियल किया जिसके बाद स्किन खराब हो गई है। इसके बाद वह मुझसे मिलने को बात करने को मना कर रही है।

क्या है फेशियल ट्रीटमेंट
फेशियल ट्रीटमेंट में स्किन की देखभाल के लिए क्लींजिंग, एक्सफोलिएशन स्टीम, फेस मास्क और कई तरह की क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। फेशियल ट्रीटमेंट लेने से स्किन की अंदरुनी सफाई की जाती है। फेशियल ट्रीटमेंट स्किन टोन के हिसाब से किया जाता है।

फेशियल ट्रीटमेंट के नुकसान
खुजली होना
फेशियल करवाते समय कई कैमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। कैमिकल वाले प्रोडक्ट चेहरे को खराब कर सकते हैं। हर किसी की स्किन पर कैमिकल सूट नहीं होता है जिससे चेहरे पर खुजली बढ़ जाती है।
रेडनेस
फेशियल करवाते समय गलत तरीके से स्क्रब करने से चेहरे पर लाल निशान हो जाते है। जिससे ना केवल स्किन की सुंदरता खराब होत है बल्कि स्किन संबधित बीमारी होने का डर बना रहता है।
पिंपल
फेशयल करवाने के बाद रोमछिद्र खुल जाते है, जिससे फेशियल के बाद चेहरे पर पिंपल निकल आते है।
स्किन एलर्जी
चेहरे पर फेशियल के दौरान कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे स्किन एलर्जी का खतरा बना रहता है। जल्दी जल्दी फेशियल करवाने से स्किन की नेचुरल नमी चली जाती है। साथ ही चेहरे का ग्लो भी कम हो जाता है।
चेहरे पर सूजन
कई बार फेशियल ट्रीटमेंट की वजह से चेहरे पर सूजन आ जाती है। ऐसे में अच्छे सैलून से फेशियल ट्रीटमेंट लेना चाहिए।

फेशियल के बाद इन बातों का रखें ध्यान
फेशियल करवाने के बाद तेज धूप में नहीं जाना चाहिए। फेशियल का असर बनाए रखने के लिए काफी पानी पीना चाहिए। ज्यादा पानी पीने से चेहरे पर फेशियल का अच्छा असर देखने को मिलता है। पानी पीने से चेहरे पर ग्लो भी आता है। फेशियल करवाने के बाद हेल्दी डाइट लें।



Click it and Unblock the Notifications
