Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दमकती त्वचा के लिए महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स नहीं, इन होममेड जूस का करें सेवन
यह तो हम सभी जानते हैं कि जो भी हम खाते या पीते हैं, वह हमें भीतरी और बाहरी दोनों तरह से प्रभावित करता है। आमतौर पर, हेल्दी रहने के लिए लोग तरह-तरह के फूड आइटम्स का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप अपनी स्किन को भी ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो ऐसे में कई तरह के फल व सब्जियों के जूस को पीना भी अच्छा विचार है। दरअसल, जब आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपकी बॉडी भीतर से साफ होती है, जिससे आपके चेहरे पर एक चमक आती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे-

आंवला जूस
आंवला को बेहद ही पौष्टिक माना जाता है। यह विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है और कोलेजन उत्पादन में सहायता करता है। इसलिए, अगर आप अपनी स्किन को क्लीन करने के साथ-साथ उसे अधिक लंबे समय तक यंगर बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आपको आंवला जूस का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह पिंपल्स और पिगमेंटेशन को भी दूर करने में मदद करता है। आप अपने भोजन से पहले या सुबह जल्दी उठकर एक गिलास आंवला जूस का सेवन करें।

मौसंबी जूस
मौसंबी का रस ना केवल पीने में लाजवाब होता है, बल्कि आपकी स्किन को भी इससे कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह प्रकृति में एंटी-एजिंग है और आपकी स्किन को साफ़ करने व किसी भी तरह के धब्बे और ब्लेमिशेस आदि से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, इसमें एंटीफंगल गुण भी होते हैं जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। आप हर दिन रोजाना इसके दो गिलास ले सकते हैं।

अनार का रस
अनार विटामिन सी और के का एक बड़ा स्रोत है। यह दोनों ही विटामिन स्किन पर जाद की तरह काम करते हैं और आपकी स्किन को अधिक यंगर, ग्लोइंग व ब्यूटीफुल बनाते हैं। वहीं इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड के कारण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है। इसका सेवन सुबह जल्दी करें।

खीरे का रस
अगर आप एक लाइट जूस की तलाश में हैं, जो प्रकृति में हाइड्रेटिंग भी हो, तो आपको खीरे का रस पीना चाहिए। यह आपके शरीर से सभी मुक्त कणों और विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है। जब आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी स्किन नेचुरली काफी ग्लोइंग नजर आती है। आप एक दिन में तीन गिलास खीरे के रस का सेवन कर सकते हैं। इसमें से एक आप सुबह सबसे पहले लें।

सेब का रस
अगर आपकी स्किन बेजान और बूढ़ी नजर आने लगी है तो ऐसे में आपको सेब के रस को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। यह आपकी स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाता है, जिससे आपकी स्किन अधिक सॉफ्ट बन जाती है। वहीं, इसमें एंटीऑक्सिडेंट काफी अधिक होते हैं, जो टिश्यू को रिपेयर करने के साथ-साथ आपकी स्किन को ब्यूटीफुल बनाते हैं। आप प्रति दिन कम से कम दो गिलास सेब का रस लें। एक गिलास सुबह जल्दी उठकर खाली पेट पीएं।



Click it and Unblock the Notifications
