Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सर्दियों में इन गलतियों की वजह से छिन जाता है चेहरे का निखार, विंटर सीजन में इन बातों का रखें ध्यान
त्वचा की देखभाल के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है, लेकिन कई बार स्किन केयर के दौरान कुछ गलतियों की वजह से चेहरे का निखार कम हो जाता है। खासकर विंटर सीजन में स्किन केयर के दौरान छोटी गलतियों की वजह से चेहरे का ग्लो फीका पड़ जाता है।

जिसकी वजह से सर्दियों में त्वचा बेजान और रफ नजर आती है। सर्दियों में त्वचा की देखभाल के दौरान इन बातों का रखें ध्यान। चलिए जानते हैं सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए क्या करना है और क्या नहीं।

गर्म पानी से नहाना
सर्दियों में ठंड से बचने के लिए महिलाएं गर्म पानी से नहाती हैं। ज्यादा गर्म पानी से नहाने से स्किन ड्राई हो जाती है। गर्म पानी स्किन की नेचुरल नमी की कम कर देती है। सर्दियों में गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। अगर आप गर्म पानी से नहाते है तो दिन में दो बार मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

कम पानी पीना
सर्दियों में लोग पानी कम पीते है। कम पानी पीने की वजह से बॉडी हाइड्रेट नहीं हो पाती है जिसकी वजह से शरीर की गंदगी बाहर नहीं निकल पाती है जिसकी वजह से चेहरे ग्लो नहीं कर पाता है। सर्दियों में ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए।

सर्दियों में सनस्क्रीन का इस्तेमाल ना करना
महिलाएं अक्सर गर्मियों में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन महिलाएं सर्दियों में सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करती हैं। सर्दियों में महिलाएं धूप सेंकती है जिसकी वजह से स्किन टैन हो जाती है। सनस्क्रीन का इस्तेमाल केवल गर्मियों में नहीं बल्कि हर मौसम में करना चाहिए। सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। धूप सेंकने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

सर्दियों में फेस मास्क का इस्तेमाल ना करना
ठंड की वजह से महिलाएं चेहरे पर फेस मास्क का इस्तेमाल नहीं करती है। फेस मास्क की मदद से चेहरे के दाग धब्बे, डेड सेल्स हट जाते है। फेस मास्क लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए हफ्ते में दो बार फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
सर्दियों में धूप में बैठने की वजह से स्किन काली हो जाती है। अगर आपकी स्किन भी काली हो जाती है तो आप नींबू और शहद का फेस पैक बनाकर चेहरे का कालापन दूर कर सकती हैं। शहद और नींबू का फेस पैक लगाने से चेहरे पर निखार आता है।
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल करने से चेहरे का कालापन कम हो जाएगा। सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।
सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा की वजह से चेहरे की नमी कम हो जाती है। सर्दियों में चेहरे की नमी बनाएं रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
