Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये डीटॉक्स ड्रिंक
सर्दियों का मौसम स्किन ड्राई हो जाती है। ड्राई स्किन की वजह से चेहरे की चमक कम हो जाती है। ड्राई स्किन वाली महिलाओं की स्किन ठंड के मौसम में काफी डल और बेजान हो जाती है। त्वचा की देखभाल के लिए स्किन को हाइड्रेट करना बहुत जरुरी होता है। मुलायम और चमकदार स्किन के लिए सर्दियों में आप डीटॉक्स ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। डीटॉक्स ड्रिंक का सेवन करने से सर्दियों में भी स्किन जवां और चमकदार बनी रहेगी।

ऑरेंज डिटॉक्स ड्रिंक
ग्लोइंग स्किन के लिए ऑरेंज काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों के मौसम में ऑरेंज खाने से चेहरे पर ग्लो आता है। ऑरेंज डिटॉक्स ड्रिंक शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। ऑरेंज डिटॉक्स ड्रिंक बनाने के लिए ऑरेंज और नींबू की 2 से 3 स्लाइस और पुदीने का पत्ता एक गिलास पानी में मिला लें। कुछ घंटे बाद इस पानी को पिएं।

चुकंदर और अनार का डिटॉक्स ड्रिंक
सर्दियों में गुलाबी निखार के लिए चुकंदर और अनार का डिटॉक्स ड्रिंक एकदम बेस्ट है। चुकंदर और अनार का जूस बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर छिलकर काट लें इसके बाद अनार छिलकर दाने निकाल लें। इसके बाद मिक्सी में चुकंदर और अनार मिलाकर पीस लें।

नींबू और अदरक डिटॉक्स ड्रिंक
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए नींबू और अदरक का डिटॉक्स ड्रिंक एकदम बेस्ट है। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो कि स्किन को ग्लो करने में मदद करता है। अदरक सर्दियों में आसानी से मिल जाता है सर्दियों में अदरक का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। डिटॉक्स ड्रिंक बनाने के लिए आधा नींबू लें और थोड़ा सा अदरक। अदरक को कद्दूकस कर लें और इसे एक गिलास पानी में मिलाएं इसके बाद पानी में नींबू का रस मिलाएं और इस ड्रिंक का सेवन करें।

ऑरेंज ,गाजर और अदरक का डिटॉक्स ड्रिंक
ऑरेंज में विटामिन सी पाया जाता है। गाजर में बीटा कैरोटीन और फाइबर पाया जाता है। अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। जो कि स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।



Click it and Unblock the Notifications
