Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
बेकिंग सोड़ा का किचन में नहीं बल्कि ब्यूटी रुटीन में करें शामिल, जानें फायदे
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल केक बनाने ज्वेलरी साफ करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बेकिंग सोडा का खूबसूरती को निखारने के लिए भी किया जाता है।

बहुत से लोग नहीं जानते सोडा को ब्यूटी रूटीन में कैसे शामिल करें। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बेकिंग सोडा को अपने ब्यूटी रुटीन में शामिल कर सकते हैं।

फेस स्क्रब के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
बेकिंग सोडा डेड स्किन और चेहरे की गंदगी को निकालने में काम आता है। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर चेहरे को फ्रेश, ग्लोइंग और जवां बनाया जा सकता है। बेकिंग सोडा इस्तेमाल करने का तरीका एक चम्मच बेकिंग सोडा, 2 चम्मच ऑरेंज जूस को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसकी एक पतली परत को पूरे फेस व गर्दन पर लगाएं उसके बाद 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

डियोड्रेंट रूप में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
हयूमीडिटी वाली जगह पर रहने से काफी पसीना आता है। पसीने के साथ बदबू आती है। महिलाएं अक्सर इस बदबू से परेशान रहती हैं। लेकिन आप बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल कर इस बदबू से छुटकारा पा सकती हैं। बेकिंग सोडा में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो पसीने के बैक्टीरिया को हटाने में मदद करते है। बेकिंग सोड़ा इस्तेमाल करने का तरीका सबसे पहले एक चम्मच बेकिंग सोड़ा लें और एक चम्मच नींबू का रस दोनों को मिलाकर अंडर आर्म्स पर लगाएं। 15 मिनट बाद आप नहा लें।

मेकअप ब्रश को करें साफ
मेकअप ब्रश को साफ करना बहुत जरुरी होता है। बिना मेकअप ब्रश साफ किए कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। गंदे मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करने से चेहरे पर एक्ने और दाने हो सकते है। आपके पास बेबी सोप या ब्रश क्लीनर नहीं है तो आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती है। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर ब्रश को साफ किया जा सकता है। 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें इसे दो कप गुनगुने पानी में मिलाएं। अब ब्रश को उसमें डुबोकर रखें और उसे निकालकर पानी से धो लें।

दांतों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा
अगर आप अपने पीले दांतों से परेशान है तो आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। दातो को सफेद करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा से आपके दांतो के दाग धब्बे दूर हो जाएंगे। बेकिंग सोड़ा को इस्तेमाल करने का तरीका, आधा चम्मच बेकिंग सोड़ा लें उसमें कुछ बूंदे पेपरमिंट ऑयल और एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण से आप रोज सुबह ब्रश करें।

ड्राई शैम्पू के रूप में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल आप आप शैंपू की तरह कर सकते हैं। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर स्कैल्प पर जमा ऑयल एब्जोर्ब करता है इसके साथ बालों की गंदगी को कम हो जाती है। बालों की वॉल्यूम देने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। बेकिंग सोडा को इस्तेमाल करने के लिए बेकिंग सोडा ले फिर उसे अपने स्कैल्प को रगड़े, जैसे आप ड्राई शैंपू लगाती है।



Click it and Unblock the Notifications
