Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
फेशियल वैक्स करवाने की सोच रही हैं, तो इन बातों पर दे ध्यान

चेहरे पर अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए दो तरीके सबसे प्रभावी होते हैं, वैक्सिंग और लेजर। लेजर, वैक्सिंग की तुलना में काफी महंगा प्रोसेस होता है और लोग साइडइफेक्ट्स के डर से इसे करने से भी थोड़ा हिचकिचाते हैं। इसलिए ज्यादात्तर लोग वैक्सिंग का विकल्प चुनते हैं। क्या आप भी चेहरे की वैक्सिंग करवाने की सोच रही हैं? लेकिन इसे लेकर दिमाग में आपके 10 तरीके के सवाल घूम रहे हैं जैसे कितना दर्द होगा?, सेफ़ होगा कि नहीं?, ये करवाना चाहिए या नहीं?, कहीं फेस पर ज्यादा बाल तो नहीं हो जाएंगे, वगैरह-वगैरह। अगर आप भी फेशियल करवाने के बारे में सोच रही हैं तो आइए जानते हैं इसे करवाने से पहले आपको किन बातों के बारे में मालूम होना जरुरी हैं।

स्किन इंफेक्शन होने पर न कराएं
फेशियल वैक्सिंग हर किसी के लिए बेहतर ऑप्शन नहीं होता है, आपको कोई स्किन इन्फेक्शन है या दाने आते हैं तो चेहरे पर वैक्स न कराएं। अगर आपके चेहरे पर बाल बहुत ज़्यादा है और ये जेनेटिक है या किसी हार्मोनल अंसतुलन की की वजह से है, तो आपको लेज़र का विकल्प चुनना चाहिए। अगर आपकी ठुड्डी या गालों के आसपास दाढ़ी जैसे बाल निकल रहे हैं तो आपको मेडिकल एडवाइज की जरुरत है। वैक्सिंग एक परमानेंट सॉल्यूशन नहीं पर हां, अगर आपके चेहरे पर बहुत ज़्यादा हेयर ग्रोथ नहीं है तो वैक्सिंग करवा सकती हैं।

फेशियल वैक्स से पहले ध्यान दें
चेहरे पर इस्तेमाल होने वाला वैक्स, दूसरे वैक्स से अलग होता है। यह बहुत स्मूद होता है ताकि स्किन छिले नहीं और जलन भी न हो। चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए जिस वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है उसमें एलोवेरा, शहद होता है ताकि त्वचा को कम से कम नुकसान हो। इसके साथ ही वैक्स ऐसा होना चाहिए जो लंबे समय तक टिके।

वैक्स कराने का सही तरीका
कई लोग घर पर ही वैक्स करते हैं लेकिन चेहरे पर वैक्स करना इतना आसान नहीं है। चेहरे पर वैक्स करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपको अच्छी तरह वैक्स करना आता हो। वरना दुर्घटना हो सकती है। वैक्स का टेम्परेचर, स्ट्रिप सबकुछ सही होना चाहिए।

ध्यान देना है जरूरी
फेशियल वैक्स करने के बाद भी त्वचा की देखभाल करना जरूरी है। वैक्स करने के बाद कोई अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके साथ ही साबुन के बजाय चेहरा धोने के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
