Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Waxing vs Shaving : इंटीमेट एरिया के अनचाहे बालों को हटाने के लिए कौनसा तरीका है सही?
Waxing vs Shaving for clean private part : पिछले कुछ समय में महिलाओं में इंटीमेट हेल्थ को लेकर काफी जागरूकता बढ़ी है। इंफेक्शन और अन हाइजीन प्रैक्टिस से बचने के लिए महिलाए वजाइनल वॉश से लेकर प्राइवेट पार्ट में मौजूद अनचाहे बाल साफ करवाने का ट्रेंड बढ़ रहा है।
गर्मियों में प्राइवेट पार्ट में मौजूद अनचाहे बाल गंदगी, पसीना और इंफेक्शन की वजह बनकर आपको अंकफर्टबल फील करवा सकते हैं। कई लड़कियां इन समस्याओं से बचने के लिए शेविंग, ट्रीमिंग, हेयर रिमूवल क्रीम या वैक्सिंग तक का सहारा लेती हैं। हालांकि प्राइवेट पार्ट बहुत ही सेंसेटिव एरिया होता है।

यहां के बालों की सफाई करते हुए आपको काफी सावधानी बरतने की जरुरत होती है। यदि आप गुप्तांगों के बाल या प्यूबिक हेयर से छुटकारा पाना चाहती हैं और आप वैक्सिंग या शेविंग के बीच कंफ्यूज हैं तो हम आपको बताते हैं कि दोनों में से कौन सा विकल्प ज्यादा बेहतर हैं?
शेविंग
गुप्तांग के बाल हटाने के लिए शेविंग एक बहुत ही पॉपुलर तरीका है। वैसे तो इस प्रोसेस में समय कम लगता है, मगर इसकी वजह से सेंसेटिव एरिया में खुजली, इनग्रोन हेयर और लाल निशान जैसी समस्याएं हो सकती है। शेविंग के बाद खुशबू रहित लोशन या मॉइस्चराइज़ लगना न भूलें।

नुकसान
- बार-बार प्राइवेट पार्ट की शेविंग करने से बचे।
- गलत तरीके से शेविंग करने से फॉलीक्यूलिटिस होने का खतरा होता रहता है परिणामस्वरुप सफेद दाने हो सकते हैं।
- शेविंग करते वक्त गलती से कट लगने से संक्रमण की समस्या ज्यादा हो सकती है।
- बालों को शेव करते हुए एक ही डायरेक्शन की तरफ रेजर चलाएं वरना बालतोड़ की समस्या हो सकती है।
ध्यान रखें
शेविंग के बाद ठंडे पानी या गुनगुने गर्म पानी से प्राइवेट पार्ट को धो लें, पांच मिनट तक कंप्रेस करें इससे जलन नहीं होगी।

वैक्सिंग
प्राइवेट एरिया के बालों को हटाने के लिए बिकिनी वैक्स भी एक विकल्प है, जो महिलाओं में काफी पॉपुलर है। वैक्स करने से प्यूबिक हेयर जड़ों से साफ हो जाते हैं, नए बाल आने में एक से 2 महीने का समय लगता है।
नुकसान
- बिकिनी वैक्स का हर किसी को नहीं करवाना चाहिए। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको डायबिटीज है तो आपको बिकिनी वैक्स नहीं करवाना चाहिए।
- बिकनी एरिया बहुत ही सेंसेटिव होता है। बिकिनी वैक्स कराते हुए बहुत दर्द हो सकता है इसलिए हमेशा सलून में एक्सपर्ट से ही करवाएं।
- बिकिनी वैक्सिंग में प्राइवेट पार्ट के हटाने के लिए हेयर फॉलिकल भी डैमेज होते हैं। जिस वजह से प्राइवेट पार्ट के रोम छिद्र खुल जाते हैं, जिससे बैक्टीरिया आसानी प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन फैला सकते हैं।
- वैक्स की गर्माहट वजाइना के नेचुरल पीएच बैलेंस को बिगाड़ देती है, जिससे इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।
- बिकिनी वैक्स के बाद जलन या इनग्रोन हेयर की समस्या हो सकती है।
ध्यान रखें
इसके अलावा वैक्स एक ही दिशा में होनी चाहिए इससे प्राइवेट पार्ट के बाल देरी से आते हैं और वजाइना में बंप और बॉइल की समस्या नहीं होगी।
प्राइवेट पार्ट को साफ करने के लिए क्या है बेहतर ऑप्शन?
अगर आप अपना प्राइवेट पार्ट साफ रखना चाहती हैं तो बिकिनी वैक्सिंग के बजाय आप ट्रिमिंग का विकल्प चुन सकती हैं। कैंची हेयर रिमूव करने का बेस्ट तरीका है। रेजर के इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ बढ़ जाती है, साथ ही प्राइवेट पार्ट का हिस्सा अनकंफर्टेबल और चुभने वाला हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
