Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
AIFW Day 2: प्रतिमा पांडे के इस यूनीक कलेक्शन में दिखा देसी टच
नई दिल्ली में अमेज़न इंडिया फैशन वीक के दूसरे दिन के दौरान डिजाइनर प्रतिमा पांडे ने महिलाओं के लिये एक बड़ा ही खूबसूरत कलेक्शन रैंप पर पेश किया। उनके कलेक्शन को देा कर मालूम पड़ता है कि वे महिलाओं की जरुरत को अच्छी तरह से समझती हैं।
डिजाइनर प्रतिमा पांडे का कलेक्शन धरती, वायु और जल से प्ररित था, जिनसे यह धरती खूबसूरत प्रतीत होती है। इनके कलेक्शन में जो रंग प्रयोग किये गए थे वह न्यूट्रल थे, यानी ये ऐसे रंग थे जो इंडियन स्किन टोन पर अच्छी तरह से सूट करेंगे।

यह क्रीमी रंग का वाइट कुर्ता टॉप और पलाज़ो पैंट का कांबो काफी यूनीक लगा। इसमें प्रयोग किया गया शीर फैबरिक पर हल्की इंब्रॉयड्री, जो कि बस्ट और नेक एरिया को उभार रही थी, वह दिखने में काफी प्यारी लगी।

यह भी एक क्लासी पीस है जो कि पूरी तरह से फेमिनिन और सॉफ्ट है। इसमें की गई रेड इब्रॉयड्री आपका ध्यान कंधे और गरदन पर खींचेगी।

यह फ्रॉकनुमा स्टाइल की ड्रेस उन लड़कियों को काफी पसंद आएगी जिन्हें अपने वॉर्डरोब में थोड़ी गर्ली किसम की ड्रेसें रखनी अच्छी लगती है।

यह वाइट आउटफिट हमारी फेवरेट पोषाको में से एक है। सामने पेट पर ओपन कट थोड़ा प्लेफुल लुक देता है। इसमें की गई इंब्रॉयड्री के साथ नेकलाइन का लुक पूरी तहर से दिखने में देसी है।

सफेद रंग का पारदर्शी लहंगा भी काफी खूबसूरत है। इसमें की गई फ्लोरल इंब्राइड्री पूरी स्कर्ट के साथ साथ रूपट्टे के बॉर्डर पर भी है। यह आउटफिट शादी या डिनर के लिये काफी सूट करेगी।

इस ड्रेस को पहन कर कोई भी लड़की राजकुमारी से कम नहीं लगेगी। क्रॉप टॉप सिज पर ढेर सारी फ्लोरल इंब्रॉयड्री की हुई है और नीचे एक प्लेन वाइट सिल्क स्कर्ट बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।

लहंगे में फ्लोरल प्रिंट्स दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। अगर आंप की हाइट काफी अच्छी है तो आप पर यह स्कर्ट टॉप काफी फबेगें। स्कर्ट का कलर और पैटर्न बेहद खूबसूरत हैं।



Click it and Unblock the Notifications
