Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
बोरिंग ऑफिस आउटफिट के साथ ऐसी ज्वैलरी करें कैरी, दिखेंगी खूबसूरत

जब ज्वैलरी की बात आती है, तो लोग ऐसी चीजों को चुनना पसंद करते हैं जो आरामदायक, सरल और कैरी करने में इजी हो। आप अपने आउटफिट के लिए ऐसी ज्वैलरी चुन सकती हैं जो आपके आउटफिट के साथ मैचिंग हो। पार्टी और किसी स्पेशल ऑकेजन के लिए आप आसानी से ज्वैलरी चुन लेती हैं। लेकिन ऑफिस आउटफिट्स के साथ अक्सर किस तरह की ज्वैलरी कैरी करें इसे लेकर कन्फ्यूजन बनी रहती है। ऑफिस में सिंपल और ऑफिशियल आउटफिट कैरी किए जाते हैं। ऐसे में इनके साथ आप किस तरह की ज्वैलरी कैरी कर सकती है, इसे लेकर आज हम आपके लिए कुछ आइडियाज लेकर आए हैं।
मल्टी लेयर्ड स्ट्रिंग्स
यह एक ट्रेंडिंग ज्वैलरी है जो फॉर्मल, कैजुअल और पार्टी आउटफिट्स के साथ हर वक्त अच्छा लगता है। ये हल्के और आकर्षक स्ट्रिंग हार हर तरह के मौके पर आप कैरी कर सकती है। अपनी पर्सेनेलिटी को बढ़ने के लिए आप इसे जरूर कैरी करके देखे।
डिटैचेबल ज्वैलरी
डिटैचेबल ज्वैलरी सदियों से काफी चलन में है। हर तरह के मौके पर आप इसे पहन सकती हैं। यहां बहुत महंगे नहीं आते। आप अपने घर के पास की मार्केट से भी इसे खरीद सकती हैं। और अपने ऑफिस आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। डिटैचेबल ज्वैलरी पहनते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
ईयर जैकेट्स
ईयर जैकेट्स पहनना लड़कियां काफी पसंद करती हैं। ईयर जैकेट्स का पेयर आपके बोरिंग ऑफिस आउटफिट्स को मॉडर्न लुक देने में मदद करता है। आप डायमंड ईयर जैकेट भी कैरी कर सकती हैं। जो आपके लुक में चार चांद लगाता है। आभूषण स्टाइल स्टेटमेंट बनाने के लिए ट्रिलियन माउंटेन, और मार्कीज पत्तेदार हरे पन्ना कान जैकेट जैसे कई तरह के डिजाइन मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं।
झुमके
लड़कियां ऑफिस आउटफिट्स के लिए अक्सर सूट या कुर्ता पहनना पसंद करती हैं। ऐसे आउटफिट्स के साथ आप झुमके कैरी कर सकती हैं। लेकिन ऑफिस के लिए आप छोटे झुमके ही चुनें। और कोशिश करें ये झुमके दिखने में सिंपल लेकिन एक्ट्रेक्टिव दिखे।
नेकलेस पीस
वी-नेक टी-शर्ट और हाई-नेक टॉप और स्वेटर के साथ आप सिंपल सा नेक पीस कैरी कर सकती हैं। ऐसी ज्वैलरी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। इतना ही नहीं इसे कैरी करने से आपको एक कूल वाइब भी मिलती है। मार्केट में इस तरह के नेकलेस आसानी से उपलब्ध होते हैं।
स्टैकेबल रिंग्स
थिन, व्हाइट और रोज गोल्ड रिंग्स आपके हाथों की शोभा बढ़ाते है। आप अपने हाथों में 2 3 तरह के रिंग्स को अपने हाथों में पहन सकती हैं। ऑफिस में रिंग्स पहन कर आप आसानी से जा सकते हैं। ये आपके आउटफिट्स और लुक को एक कैजुअल लुक देने में भी मदद करता है।
ब्रेसलेट्स
हाथों में ब्रेसलेट्स भी ऑफिस लुक के लिए काफी कम्फर्टेबल होती है। आप चाहे तो ईविल आई ब्रेसलेट्स भी कैरी कर सकती हैं। कैजुअल आउटफिट्स को कुछ बेसिक फाइन देनने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि यह आपकी पर्सनेलिटी में एक क्लासी लुक जोड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
