Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
ट्रेंडी लुक के लिए घर पर बनाएं रिप्ड जींस, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
समय के साथ साथ फैशन में भी काफी बदलाव आता है। इन दिनों महिलाओं के बीच रिप्ड जींस का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहले रिप्ड जींस केवल घुटने तक होती थी लेकिन अब रिप्ड जींस में काफी बदलाव आ चुका है। मार्केट में रिप्ड जींस नॉरमल जींस से महंगी आती है, लेकिन आप घर पर भी आसानी से रिप्ड जींस बना सकते हैं। आप अपनी नॉर्मल जींस को रिप्ड बना सकते हैं। चलिए जानते हैं नॉरमल जींस को रिप्ड बनाने का तरीका।

नॉरमल जींस को रिप्ड बनाने का तरीका
जींस को रिप्ड बनाने के लिए सबसे पहले एक पुरानी जींस लें। इसके बाद जींस को रिप्ड करने के लिए ब्लेड, फैब्रिक यूज करने वाली कैंची और कम धार वाला चाकू लें। एक प्लकर जिससे धागे निकाले जा सकें। चॉक जिससे निशान बनाया जा सकें। जींस को डिस्ट्रेस्ड लुक देने के लिए सैंड पेपर जरुर लें।

रिप्ड बनाने की विधि
स्टेप- 1 सबसे पहले आप यह तय कर लें कि आपको कैसी रिप्ड जींस चाहिए।
स्टेप- 2 आपको जैसी रिप्ड जींस चाहिए उसके हिसाब से जींस पर निशान लगा लें।
स्टेप- 3 ट्रेंडी लुक के लिए डिस्ट्रेस लुक अच्छा माना जाता है।
स्टेप- 4 जींस पर निशान यानी मार्क करने के बाद थोड़ा सा कट लगाएं।
स्टेप- 5 इसके बाद प्लकर की मदद से जींस के धागे निकालने शुरु कर दें। रिप्ड करते समय केवल छोटे छोटे धागे बाहर निकालने हैं।
स्टेप-6 इसके बाद रिप्ड जींस के आस पास सैंड पेपर से घिसाई कर लें। इससे जींस पर डिस्ट्रेस्ड लुक आएगा।

इन बातों का रखें ध्यान
-जींस को रिप्ड करते समय जींस को एकदम से काटे नहीं क्योंकि इससे जींस फट सकती हैं।
- जींस को रिप्ड करते समय जोर से ना खीचें।
-जींस पर बिना निशान और मार्क के रिप्ड ना करें इससे जींस खराब हो सकती है।
-जींस को छोटे छोटे कट मारके रिप्ड करें।



Click it and Unblock the Notifications
