Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
नवरात्रि 2022 कलर डे 3: इन बॉलीवुड डिवाज के स्टाइल में रॉयल ब्लू आउटफिट आइडियाज
रॉयल ब्लू अपने नाम से ही खास है। सभी उत्सवों के अवसरों के लिए एकदम परफेक्ट है, तो इस नवरात्रि में हम इस शाही रंग से कैसे चूक सकते हैं। नवरात्रि के 9 रंगों में से एक पसंदीदा रंग रॉयल ब्लू है। इस रंग का उपयोग मां चंद्रघंटा को मनाने के लिए किया जाता है, जिन्हें अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि उनके आठ हाथ हैं। ऐसा माना जाता है कि उसने अपनी मुस्कान से दुनिया बनाई और उसके नाम का अर्थ है गर्म ऊर्जा और ब्रह्मांडीय। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान नीले रंग के कपड़े पहनने और इन देवी की पूजा करने से स्वास्थ्य, धन और शक्ति में सुधार होता है।
26 सितंबर, सोमवार से नवरात्र 2022 शुरू हो रहे हैं। दुर्गा का बड़ा त्योहार पहले ही पूरी तरह से शुरू हो चुका है। तीसरे दिन के उत्सव के लिए आप इन बॉलीवुड डिवास पर पर नज़र डालें, जो रॉयल ब्लू के आउटफिट में नज़र आईं।

रॉयल ब्लू शरारा
अगर आप ठाठ-बाट के साथ फेस्टिव डे को अपना बनाना चाहती हैं, तो जान्हवी कपूर से आप इन्पायर हो सकती हैं। ब्लू शरारा और मैंचिंग कैप में उनके अंदाज ही निराले हैं..आप भी इस आउटफिट को पहन कर दुर्गा पूजा में छा सकती हैं।

2. क्लासिक साड़ी या रीगल को-ऑर्ड सेट
कांजीवरम साड़ी एक उत्सव का माहौल देती है! उसके जैसे खूबसूरत ड्रेप को चुनकर पारंपरिक त्योहार में डूब जाएं। एक बहुत ही सबटेल और एलिगेंट आउटफिट पहन कर सबका ध्यान अपनी ओर खीचनें में कामयाब हो सकती हैं..

3.गोटा पट्टी के काम वाली नीली सलवार-कमीज
उत्सव की भावना को ध्यान में रखते हुए, आप चांदी के गोटा पट्टी के काम वाली नीली सलवार-कमीज को कैरी कर सकती हैं। इसको आप सिंपल रखते हुए, कानों में ऑक्सीडाइज जूलरी पहन कर अपने बालों को यूं ही लहराने के लिए खुला छोड़ सकती हैं।

4. रॉयल ब्लू रफेल्ड साड़ी
हॉल्टर-नेक ब्लाउज़ के साथ रॉयल ब्लू रंग की रफेल्ड साड़ी पहन सकती हैं। इसके लुक को क्रिएट करने के लिए आप कानों में स्टड और बालों में बन बना सकती हैं।

5. रायल ब्लू बंधानी लहंगा-
ब्लू बंदानी लहंगे और चोली लुक में आप बेहद खूबसूरत लग सकती हैं। लहंगे में मैट गोल्ड ज़री बॉर्डर डिटेलिंग और मैचिंग डीप वी-नेक चोली ब्लाउज़ कैरी करें। फ्यूज़न स्टाइल के लहंगे को स्टेटमेंट झुमका इयररिंग्स और बिंदी लगाकर पूरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
