Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हरी मटर का समोसा
आपने कई प्रकार के समोसे खाए होंगे जिसमें से आलू का समोसा सबसे आम होता है। पर आज हम आपको हरी मटर का टेस्टी समोसा बनाना सिखाएंगे। यह हरी मटर का समोसा घर में सभी को बहुत पसंद आएगा। जब भी भूख लगी हो या शाम के समय चाय के साथ कुछ खाने का मन कर रहा हो, तब आप हरी मटर का स्वादिष्ट समोसा बना कर परिवार वालों को खिला सकती हैं।
टेस्टी वेजिटेबल समोसा
आप इसे हरी मटर के समोसे को इमली की चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। आइये जानते हैं कि यह हरी मटर का समोसा कैसे बनाया जाता है।
टेस्टी प्याज का समोसा बनाने की विधि

कितने समोसे- 24
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
मैदा लगाने के लिये सामग्री-
- 1 कप मैदा
- 1 चम्मच सूजी
- 1/4 चम्मच नमक
- 2 चम्मच तेल
- 1/3 कप हल्का गरम पानी
भरावन के लिये सामग्री-
- 2 कप उबली हरी मटर
- 2 चम्मच तेल
- 3 चम्मच धनिया पावडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच अमचूर पावडर
- 1/4 टी स्पून गरम मसाला
- 3/4 टी स्पून नमक
आटा लगाने की विधि-
1. सबसे पहले एक बडे़ बर्तन में सूजी, मैदा, तेल और पानी मिक्स कर के आटा गूथ लें।
2. आटा मुलायम होना चाहिये।
3. अब आटे को 10 मिनट के लिये कपडे़ से ढांक कर रख दें।
भरावन की विधि-
1. हरी मटर को 1 कप पानी डाल कर उबाल कर पानी छान कर रख लें।
2. फिर उसके साथ धनिया, मिर्च पावडर, गरम मसाला, अमचूर पावडर और नमक मिक्स करें।
3. अब कढाई में तेल गरम करें, उसमें हरी मटर मिश्रण डाल कर इसे तब तक फ्राई करें जब तक कि सभी समग्री अच्छी तरह से मिक्स न हो चुकी हो।
4. ऐसा करने में आपको 10 से 12 मिनट का समय लगेगा।
5. अब आंच बंद कर दें और भरावन को ठंडा हो जाने दें।
समोसा बनाने की विधि-
1. आटे को दुबारा कुछ देर के लिये मसलें, फिर उसके 12 भाग कर के पूड़ी की तरह बेल लें।
2. फिर पूड़ी को काट कर उसे तिकोना आकार दें और फिर उसके अंदर 1 चम्मच मटर भरें।
3. तीनों किनारों को उंगली से अच्छी प्रकार से दबा कर सील कर दें।
4. इसी तरह से सारे समोसे बनाएं ।
5. कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें समोसों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
6. जब समोसे तैयार हो जाएं तब उन्हें पेपर नैप्किन पर निकाल कर रख लें।
7. आपका कॉकटेल समोसा तैयार है, इसे इमली की चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
