Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बकरीद स्पेशल: पनीर एग रोल्स
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
जुम्मा के दिन पड़ने वाली बकरीद की काफी सारी तैयारियां होने लगी हैं। ऐसे में क्या क्या बनाना है, इस चीज की भी लिस्ट घर की महिलाओं ने बना ली होगी।
आज हम आपको एक हल्की-फुल्की रेसिपी बनाना सिखा रहे हैं, जिसको आप आराम से बना सकती हैं। इसका नाम है पनपीर एक रोल, जो बच्चों से ले कर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।
पनीर एग रोल बिल्कुल उसी तरह से बनाया जाता है जिस तरह से एग रोल बनाते हैं, बस इसमें पनीर की सामग्री भर दी जाती है।
यह काफी पोष्टिक भी होता है, जिसे खाने से तुरंत एनर्जी आती है। तो देर किस बात की आइये देखते हैं बकरीन के मौके पर कैसे बनाएं पनीर एग रोल्स।

सामग्री-
- कार्न फ्लोर- कप
- अंडा- 1
- मैदा- 1 कप
- स्प्रिंग अनियन- 1 गुच्छा
- लाल मिर्च पावडर- जरुरत अनुसार
- नमक- स्वादअनुसार
- ओट्स- 1 कप
- पनीर- 1 कप
- तेल- दो चम्मच
बनाने की विधि-
- एक कटोरे में अंडा, मैदा, कार्नफ्लोर, नमक और पानी मिक्स कर के एक पतला घोल बना कर किनारे रखें।
- एक कटोरे में पनीर, ओट्स, नमक, स्प्रिंग अनियन कटी हुई, मिर्च पावडर मिला कर एक किनारे रखें।
- एक नॉन स्टिक पैन में थेाड़ा सा तेल गरम करें, फिर उसे टिशू पेपर से पोछ लें और उस पर अंडे का पूरा घोल डाल कर फैलाएं।
- इसे तुरंत ही पैन से हटा लें और एक प्लेट पर पहले से ही कार्नफ्लोर लगा कर रखें, उसी पर इस अंडे की परत को रखें। ऐसा इसलिये करने को कहा जाता है, जिससे कि यह सतह पर ना चिपके।
- अब इसी परत पर पनीर का मिश्रण फैलाएं और और इसे रोल कर दें, जैसे स्प्रिंग रोल किया जाता है।
- इसी तरह से कई सारे पनीर एक रोल्स तैयार कर लें और इन्हें कढाई में गोल्डर कलर आने तक डीप फ्राई कर लें।
Comments
English summary
Paneer Egg Rolls For Bakrid
Story first published: Thursday, September 8, 2016, 12:22 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2016



Click it and Unblock the Notifications
