Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रेड साड़ी और स्ट्राइप ब्लाउज में बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं अदिति राव हैदरी, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपनी एक्टिंग की ही नहीं, स्टाइल के लिए भी इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। मर्डर 3, वज़ीर, भूमि जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखा चुकीं अदिति का स्टाइल यंग गर्ल्स के लिए काफी इंस्पायरिंग है। वह सिर्फ वेस्टर्न वियर ही नहीं, इंडियन वियर को भी उतनी ही खूबसूरती के साथ कैरी करती हैं। अपने लेटेस्ट फोटोशूट के लिए उन्होंने एक बार फिर से साड़ी लुक में अपना स्टाइल फ्लॉन्ट किया। तो चलिए देखते हैं कैसा था बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का यह लेटेस्ट साड़ी लुक-

रेड साड़ी में किया फ्लॉन्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने लेटेस्ट लुक में रेड कलर की साड़ी को पहना। यह रेड साड़ी रॉ मैंगो ब्रांड की थी। इस रेड लाइटवेट फैब्रिक साड़ी पर गोल्ड टोन्ड मोटिफस को खूबसूरती से स्टाइल किया गया था। इस साड़ी के बार्डर पर थिन गोल्डन पट्टी देखने में बेहद ब्यूटीफुल लग रही थी। वहीं इस रेड साड़ी को अदिति ने ग्रीन, व्हाइट और रेड स्ट्राइप ब्लाउज के साथ टीमअप किया। इस कलर-ब्लॉक्ड ब्लाउज के साथ रेड साड़ी लुक काफी खूबसूरत लग रहा था।
वहीं अगर ज्वैलरी की बात हो तो अदिति ने इस साड़ी के साथ किशनदास एंड कंपनी ब्रांड के गोल्ड व एमरेल्ड हैवी चोकर को कैरी किया। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग झूमके पहने। मेकअप में अदिति ने मैट पिंक लिप शेड, कॉन्टूरेड चीकबोन्स, पिंक आई शैडो के साथ कोहल और एक छोटी बिंदी पहनी। हेयर्स में अदिति ने मिडिल पार्टिंग लुक के साथ बन बनाया। इस लो बन को उन्होंने लाल गुलाब की तरह एसेसराइज किया। अदिति के इस लुक को सनम रतनसी द्वारा स्टाइल किया गया था।आपको एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का यह ट्रेडिशनल लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
