Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सोनम ने Tuxedo स्टाइल साड़ी में ढाया कहर, पार्टी आउटफिट के लिए बन सकता है बेस्ट ऑप्शन
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फैशनिस्ता में से एक हैं। सोनम, कपूर आउटफिट और स्टाइल एक्सपेरिमेंट करने से कभी नहीं चूकती हैं। बीते दिनों पेरिस फैशन वीक में पहुंची सोनम कपूर नजर आयीं tuxedo स्टाइल साड़ी में। मशहूर फैशन डिजाइनर जीन पॉल गॉलटियर के फाइनल शो को देखने पहुंचीं सोनम कपूर के इस सूट स्टाइल साड़ी को खुद डिजाइनर गॉलटियर ने तैयार किया था।

ड्रेस के लुक की बात करें तो tuxedo आमतौर पर पुरुष पहनते हैं और ब्लैक कलर के इसी टक्सेडो वन शोल्डर जैकेट को साड़ी के पल्लू का लुक दिया गया था। ब्लैक कलर के क्रिस्प साड़ी स्टाइल सूट को सोनम ने ब्लैक कलर की फॉर्मल पैंट्स के साथ टीमअप कर रखा था और साथ में था ऑफ वाइट कलर का ऐंकल लेंथ लॉन्ग कोट।

सोनम ने अपनी इस ड्रेस के साथ सिल्वर कलर का हेवी चोकर नेकलेस पहन रखा था और कानों में बेहद छोटे राउंड गोल्डन टॉप्स।

हेयरस्टाइल और मेकअप की बात करें तो सोनम ने बालों का जूड़ा बना रखा था, न्यूड कलर की लिपस्टिक, ब्लैक आई शैडो और सबसे खास थी माथे पर ब्लैक कलर की छोटी सी बिंदी लगाकर अपने इस इंडो फ्यूजन लुक को पूरा किया।।



Click it and Unblock the Notifications
