Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
एकता कपूर की दीवाली पार्टी में दिखा बॉलीवुड दिवाज का जलवा
दीवाली की रात एकता कपूरी की पार्टी में कई सितारों ने ट्रेडिशनल अवतार में शिरकत की। सेलेब्रिटीज़ के लिए दीवाली का पूरा सप्ताह ही त्योहार की तरह रहा। इस मौके पर अमूमन सभी स्टार्स एथनिक कपड़ों में नज़र आए। तो चलिए एक नज़र डालते हैं बॉलीवुड की दीवाज़ के दीवाली लुक पर।

सोनम कपूर
हमेशा की तरह फैशन के मामले में इस बार भी सोनम कपूर टॉप पर रहीं। एकता कपूर की दीवाली पार्टीं में सोनम ने अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की हुई सफेद रंग की साड़ी के साथ कोल्ड शोल्डर ब्लाऊज़ पहना हुआ था। इसके साथ सोनम ने मीनावाला ज्वेलर्स के झुमके और मांग टीका पहन रखा था।

आलिया भट्ट
एकता की पार्टी में आलिया भी खूब चमक रहीं थीं। हरे रंग के शरारा सूट पर आलिया ने डैंगलिंग ईयर रिंग पहने हुए थे। इसके साथ आलिया ने हाथ में बटुआ पर्स ले रखा था।

कृति सेनन
एकता की दीवाली पार्टी में कृति नीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। कृति ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन गई लहंगा चोली पहनी थी। लहंगे पर मोटिफ प्रिंट बना हुआ था।

शिल्पा शेट्टी
दीवाली पार्टी में शिल्पा हमेशा की तरह खूबसूरत लग रहीं थीं। शिल्पा ने कच्चे आम के रंग की साड़ी पहनी थी और उस पर अनमोल ज्वेलर्स की मैचिंग ज्वेलरी और जयपुर जेम्स का ब्रेसलेट पहना था। बटुआ पर्स शिल्पा की लुक को परफैक्ट मैच कर रहा था।

रिया चक्रवर्ती
एकता कपूर की दीवाली पार्टी में रिया चक्रवर्ती भी नज़र आई थी। रिया ने सिंपली सिमोन का लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने मेहराइस ईयर रिंग्स और लिस्ता ज्वेल्स की अंगूठी पहनी थी।

ट्विंकल खन्ना
पार्टी में अक्षय कुमार के साथ पहुंची ट्विंकल काफी सिंपल लुक में नज़र आईं। अक्षय और ट्विंकल दोनों ही एक-दूसरे के स्टाईल को मैच कर रहे थे। ट्विंकल ने मनीष मल्होत्रा का अनारकली सूट पहना था जिस पर उन्होंने एमरेल्ड की एसेसरीज़, गजरा और लाल बिंदी लगाई थी।

सारा अली खान
पार्टी में सारा, अबू जानी और संदीप खोसला के अनारकली सूट में नज़र आईं। फेस्टिव सीज़न में सारा का ये लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था।
इसके अलावा अन्य टीवी स्टार्स और सिलेब्रिटीज़ भी बहुत सुंदर लग रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications