Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
दुल्हन के लिबास में नजर आई बेगम करीना, दिल चुरा लेगा उनका ये दिलकश अंदाज..
जब भी स्टाइल और फैशन की बात आती है तो करीना का मुकाबला इंडस्ट्री की कोई भी एक्ट्रेस नहीं कर सकती है। चाहे बात जीरो फिगर की हो या रैम्प पर बेबी बम्प लेकर रैम्पवॉक की हो। करीना स्टाइल के मामले में हमेशा आगे ही नजर आती है। करीना फिर से अपने स्टाइल के वजह से सुर्खियों में है।
करीना कपूर खान, बुधवार को कतर के दोहा में आयोजित हुए "बॉलीवुड फैशन शो' में दुल्हन के लिबास में नजर आईं। करीना ने इस शो में डिजाइनर विक्रम फर्णवीस के लिए शो स्टॉपर बनकर रैम्पवॉक की। इस ड्रेस में करीना बेइंतहा खूबसूरत लग रही थी।

सॉफ्ट पीच कलर का लहंगा पहना था..
यहां करीना कपूर खान ने विक्रम फर्णवीस का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत सॉफ्ट पीच कलर का लहंगा पहना था।

एकदम शाही अंदाज
करीना ने अपने हल्के पीच लहंगे कलर पर हुए गोल्डन डेटलिंग वर्क को मैच करते हुए ही गोल्डन ज्वैलरी के साथ ही मिनिमल मेकअप कर रखा था। अपने इस लुक में वो बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी।

बिकिनी शूट कराया था
हाल ही में करीना वोग इंडिया मैगजीन के लिए बिकिनी फोटोशूट करवाया था। करीना जनवरी 2018 के इश्यू के कवर पेज पर नजर आने वाली हैं।

वीरे दी वेडिंग का इंतजार
फिलहाल करीना अपनी मूवी वीरे दी वेडिंग से बॉलीवुड में जल्द ही कम बैक करते हुए नजर आएगी।

मनीष के लिए बनी थी दुल्हन
इससे पहले भी बेबो नवम्बर में नेरोबी में आयेाजित मनीष मल्होत्रा के लिए ब्राइडल लुक में शो स्टॉपर बनकर नजर आ चुकी है।



Click it and Unblock the Notifications
