Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इंडिया कूटुर वीक 2018: 30 किलो का गोल्ड लहंगा पहनकर करीना ने रैम्पवॉक किया

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर गुरुवार को इंडिया कूटुर वीक में डिजाइनर शेन और फाल्गुनी पीकॉक के लिए शॉ स्टॉपर बनकर रैम्प वॉक किया। इस मौके पर करीना चमकदार गोल्डन लहंगे में नजर आई। जिसमें वो वाकई काफी सुंदर नजर आ रही थी। उनके इस लुक को देख हर कोई उन्हें निहारता रह गया।

करीना का ट्रेडिशनल-मॉर्डन फ्यूजन लुक सच में काबिले तारीफ था। करीना ने फुल स्लीव्स, क्रॉप्ड टॉप जो कि ए लाइन लहंगे के साथ पहन रखा था। उनके स्कर्ट में गोल्डन ब्रश लगे हुए थे जो इस लहंगे में चार चांद लगा रहे थे। उनके लहंगे पर क्रिस्टल वर्क से काम किया हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि करीना के इस लहंगे का वजन 30 किलो था। ना सिर्फ लहंगा बल्कि करीना के ड्रेस के साथ उनका मैचिंग दुपट्टा भी काफी मनमोहक लग रहा था।

उनके इस शीर दुपट्टे पर फैदर वर्क किया हुआ था, करीना ने इस दुपट्टे को बहुत ही स्टाइलिश तरीके से एक हाथ से कैरी किया हुआ था। बात अगर एसेसरीज की करें तो करीना ने सिर्फ कुछ गोल्ड रिंग्स और साथ में कुछ गोल्ड ईयररिंग्स पहने हुए थे। इसके अलावा न्यूड मेकअप और गोल्ड आईशेडो के साथ बेबी पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ करीना ने मेकअप कम्प्लीट किया था।

डिजाइनर शेन और फाल्गुनी पीकॉक के इस कलेक्शन Amour De Junagarh' की प्रेरणा जूनागढ़ के राजमहल से ली है। इस शो को एक लोकगाथा के जरिए दर्शाया गया था, जिसमें एक पर्शियन की रानी को जूनागढ़ के भव्य महल में बुलाया जाता है। इस पूरे लोक-गाथा को आधुनिक रूप दिया गया है, जिसमें नए युग की महिलाओं की झलक देखने को मिली



Click it and Unblock the Notifications
