Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Ragini MMS Returns की करिश्मा शर्मा ने "पद्मावत" की दीपिका को दिया ट्रिब्यूट...
कई विरोधों के बाद रिलीज हुई "पद्मावत" में पद्मावती के किरदार में नजर आ रही दीपिका पादुकोण के लुक की हर जगह खूब तारीफ हो रही हैं। फिल्म में उनके पहनावे से लेकर ज्वेलरी तक उनके रजवाड़े लुक की खूब वाहवाही हो रही है। उनके इस शाही और राजपूत रानी के किरदार ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। उन्हीं में से एक है टीवी एक्ट्रेस और Ragini MMS Returns की करिश्मा शर्मा।
24 साल की इस टीवी एक्ट्रेस ने दीपिका को अपने ही अंदाज में ट्रिब्यूट किया है। उन्होंने पद्मावती बनी दीपिका पादुकोण के लुक में फोटोशूट करवाकर सोशल मीडिया में शेयर किया है।
इस फोटोशूट में वो दीपिका के इस ऑइकॉनिक लुक को मैच करती हुई नजर आ रही हैं। आइए फोटोज में देखते है उनके इस रॉयल फोटोशूट की कुछ झलकियां..

दीपिका को डेडिकेट की तस्वीरें
करिश्मा ने ये तस्वीरें फिल्म देखने के बाद दीपिका को डेडिकेट की हैं। उन्होंने तस्वीरें को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ''एक मजबूत महिला गहराई से प्यार करना जानती है। वह अपने आंसूओं को हंसी में बदलना जानती है। एक मजबूत महिला का हृदय उदार और शक्ति से पूर्ण होता है। वह व्यावहारिक और आध्यात्मिक दोनों गुणों से भरी होती है। संसार के लिए शक्तिशाली महिला का उपस्थित होना एक उपहार है''।

लग रही शाही
हालांकि करिश्मा ने अपने फोटोज को अपलोड करके ये तो साफ कर दिया है कि उनका ये फोटोशूट वैसे तो दीपिका को डेडिकेट है लेकिन इस पूरी फोटोशूट में वो भी किसी रानी या प्रिसेंस से कम शाही नहीं लग रही है।

रानी पद्मिनी के रोल में..
तस्वीरों में दीपिका के रानी पद्मिनी को अवतार को धारण किए नजर आ रही एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा हैं।


आइकॉनिक लुक
इस फोटोशूट में वो दीपिका के इस ऑइकॉनिक लुक को मैच करती हुई नजर आ रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
