Latest Updates
-
Sunday Morning to Night Nihari Recipe: धीमी आंच पर पकाएं और पाएं रेस्टोरेंट जैसा लजीज स्वाद -
Kainchi Dham जाने का है प्लान तो रुकने की टेंशन करें खत्म, जानिए कहां मिलेंगे सबसे सस्ते और बेस्ट होटल्स -
Happy Brother's Day 2026 Shayari: प्यारा भाई यह मेरा, ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये शायरियां -
Restaurant Style Papdi Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी और कुरकुरी चाट -
B Letter Babies Names: अपने बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं 'B' से यूनिक और ट्रेंडी नाम? देखें 200+ नामों की लिस्ट -
अनोखा गांव जहां हर घर की पार्किंग में खड़ा है प्राइवेट जेट, सब्जी लेने के लिए भी लोग भरते हैं उड़ान -
Bakrid 2026 Holiday Date: 27 मई या 28 मई, कब है बकरीद की सरकारी छुट्टी? यहां जानें सही तारीख -
UP Style Tangy Kadhi Chawal Recipe: घर पर बनाएं यूपी के स्वाद वाली चटपटी कढ़ी -
गर्मियों में क्यों फूटने लगती है नकसीर? नाक से खून आने पर तुरंत करें ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत -
पेट्रोल के दामों में उछाल और प्रचंड गर्मी का कहर! क्या सच साबित हो रही बाबा वेंगा की सदियों पुरानी भविष्यवाणी
फ्रेंड आश्का की शादी में दुल्हन को टक्कर देती हुई नजर आई मौनी रॉय
टीवी एक्ट्रेस आश्का की शादी में उनकी दोस्त मोनी रॉय ने भी खूब एंजॉय किया। पूरे वेडिंग फंक्शन में दुल्हन बनी आश्का के बाद बस मौनी ही हर इवेंट में छाई हुई नजर आई। चाहे उनका वेस्टर्न लुक हो या फिर ट्रेडिशनल लुक अपने हर अंदाज से मौनी ने आश्का गोराडि़या की शादी में चार चांद लगा दिए।

इसके साथ ही आश्का के संगीत में मौनी के स्पेशल डांस अपीरियंस ने खूब वाह वाही लूटी। आइए मौनी के इस वेडिंग लुक को देखकर आपको भी आइडिया हो जाएगा कि अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में कैसे खुद को परफेक्ट लुक दे सकती है।

सेक्सी ब्राइडमेड
आश्का के क्रिश्चियन वेडिंग में ब्राइडमेड बनी मौनी ने नेवी ब्लू रंग का लॉन्ग गाउन और सिंगल साइड पोनी बनाई हुई थी। उन्होंने हाथ में फूलों का बुके पकड़ रखा था। अपने इस लुक में वो किसी फूल से कम नहीं लग रही थी।

मेहंदी लुक
आश्का के मेंहदी फंक्शन में मोनी सी ग्रीन कलर के हैवी ब्रॉकेड लहंगे और जैकेट पैर्टन के ब्लाउज में नजर आई। खुले बालों के साथ ही मौनी ने मांग टीका और चोकर सेट पहना हुआ था। इस ड्रेस में वो किसी दिवा से कम नजर नहीं आ रही थी।

संगीत लुक
आश्का गोराडि़या के संगीत इवेंट में मौनी पीच कोरल कलर के हैवी एम्ब्रॉयडरी लहंग और फुल कवर स्लीव्स ब्लाउज में नजर आई। इसके साथ उन्होंने चंकी मांग टीका पहन रखा था और साथ में हैवी गोल्ड ईयररिंग पहन रखे थे। इस लुक में वो एकदम देसी और ट्रेडिशनल ब्राइडमेड लुक में नजर आई।
कजरारे कजरारे पर किया डांस
एक्ट्रेस आश्का की शादी में नागिन मौनी रॉय का डांस सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। मौनी ने ऐश्वर्या राय के गाने 'कजरारे-कजरारे' गाने पर डांस किया। इस डांस में सनम जौहर और अबीगैल पांडे ने उनका जमकर साथ दिया।



Click it and Unblock the Notifications