Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
पद्मावती का फर्स्ट लुक हुआ लॉन्च, रॉयल और राजपूताना लुक में नजर आई दीपिका..
नवरात्री के पहले ही दिन दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को नवरात्री का गिफ्ट दे दियाहै। दीपिका ने इंस्टाग्राम में अपनी आने वाली 'पद्मावती' का पहला लुक जारी किया है। और इस पहले लुक में दीपिका पादुकोण को पद्मावती के रूप में सामने आई है।
इस फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें लिखा गया है, 'देवी स्थापना (नवरात्र की शुरुआत) के शुभ अवसर पर मिलिए रानी पद्मावती से.' पोस्टर में दीपिका पादुकोण काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
राजस्थानी गहनों में सजी दीपिका इस पोस्टर में हाथ जोड़े दिख रही हैं। फिल्म के इस पहले पोस्टर के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि संजय लीला भंसाली की यह फिल्म अगले साल नहीं बल्कि इसी साल 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। आइए देखते है दीपिका का रॉयल लुक।

राजपूताना लुक
जैसे कि सभी को मालूम है कि इस फिल्म में दीपिका चितौड़ की महारानी व वीरागंना पद्मावती का रोल प्ले कर रही है। जो अपनी वीरता के ही साथ खूबसूरती के लिए मशहूर थी। इस पोस्टर में दीपिका राजपूताना लुक में दिखाई दे रही है। उन्होंने शिख से लेकर नख तक राजस्थानी शैली की ज्वैलरी में लदी हुई नजर आ रही है।

राजस्थानी पोशाक ओर ज्वैलरी बने अट्रेक्शन पॉइंट
पोस्टर में दीपिका दोनों हाथ जोड़े हुए नजर आ रही है। उनके हाथों में पॉजी और बांहों में बाजूबंद नजर आ रहा है। दीपिका ने कानों में झूमर और सिर पर बोड़ला व रखड़ी सेट पहना हुआ है। फोटो में नजर आ रहा है कि उन्होंने गले में नक्काशी वाली आड़ और नाक में नथ पहनी हुई है। जिसमें वो एकदम रॉयल राजपूत रानी ने कम नहीं लग रही है।

राजस्थानी पोशाक
दीपिका ने दो पोस्टर शेयर किए है, दोनों ही पोस्टर में उन्होंने भारी भरकम आलीशान गोटा पत्ती और जरी के काम किए हुए पोशाक पहने हुए नजर आ रही है।



Click it and Unblock the Notifications
