Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पद्मावती घूमर लुक: 20 + किलो के लहंगे में दिखा दीपिका का नखरीला अंदाज
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर इस साल की सबसे धमाकेदार फिल्म साबित होगी पद्मावती। इस फिल्म के दमदार ट्रेलर के बाद आज इसका घूमर गाना भी रिलीज़ हुआ है। इस गाने में रानी पद्मिनी के किरदार में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका इस सॉन्ग सीक्वेंस में काफी सुंदर नजर आ रही है।

ड्रेस, ज्वैलरी और दिया
इस गाने से दीपिका का फर्स्ट लुक हम आपके लिए लेकर आए हैं और दीपिका को इस अंदाज़ में देखकर अपनी निगाहों को आप उनसे हटा नहीं पाएंगें। पारंपरिक राजपूती पोषाक में दीपिका गजब की खूबसूरत लग रहीं है। यहां तक कि हाथ में आभूषण और दीया दीपिका की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। हालांकि दीपिका की आंखें और यूनीब्रो ही आपका सारा ध्यान आकर्षित करेंगीं।

राजस्थान का पारम्पारिक नृत्य
राजस्थान की रानियों और राजकुमारियों द्वारा घूमर किया जाता है जोकि एक प्रकार का नृत्य है। इस नृत्य में महिलाएं एक सर्किल में घूमते हए हाथों और पैरों को घुमाती हैं। सुनने में आया है कि इस गाने में दीपिका 66 बार घूमी हैं।

पहना 20 किलो का लहंगा
दीपिका ने इस डांस सीक्वेल के लिए रिम्पल नरुला का डिजाइन किया हुआ 30 किलो का लहंगा पहना है। जिसकी कीमत करीबन 20 लाख रुपए है।

दीपिका ने शेयर किया एक्सपीरियंस
यहां तक कि दीपिका ने फिल्म की शूटिंग ही फिल्म घूमर से शुरु की थी और दीपिका ने बताया कि इस गाने के सैट पर उन्हें सच में रानी जैसा प्रतीत हो रहा था। दीपिका ने कहा कि फिल्म की शूटिंग इसी गाने से शुरु हुई थी और मैं वो दिन कभी नहीं भूल सकती। उइस सॉन्ग को सुनने के बाद आप भी घूमर करने लग जाएंगे।







Click it and Unblock the Notifications
