Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सैफीना से लेकर शाहिद मीरा इन सितारो ने आमिर के दिवाली पार्टी में बिखेरी चमक

एकता कपूर, सलमान खान, संजय दत्त और रमेश तौरानी के अलावा सीक्रेट सुपरस्टार एक्टर आमिर खान ने भी दीवाली पार्टी होस्ट की। दूसरों से अलग आमिर ने अपनी दीवाली पार्टी में सिर्फ करीबी दोस्तों, परिवार और अपने कलीग्स को ही बुलाया था।
पार्टी में आमिर ने अपनी पत्नी किरण राव और पांच साल के बेटे आज़ाद राव के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस पार्टी में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा ये स्टार्स पहुंचे थे।

सैफीना
आमिर की दीवाली पार्टी में सैफ अली खान और उनकी बेगम करीना कपूर खान ने नवाबी ग्लैमर का तड़का लगाया। करीना ने भारी-भरकम ड्रेस पहनी थी जबकि सैफ ट्रेडिशनल लुक में थे।

दीपिका पादुकोण
पद्मावती की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्ममेकर करण जौहर के साथ दीवाली पार्टी में पहुंची थीं। पार्टी में दीपिका के स्टाइल को देखकर आपको उनका ओम शांति ओम का लुक याद आ जाएगा।

शाहरुख खान
दीवाली के दिन शाहरुख ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान के साथ आमिर की दीवाली पार्टी में नज़र आए।

आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर
आमिर की दीवाली पार्टी में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर भी पहुंचे थे। हमेशा की तरह आलिया की खूबसूरती में उनकी प्यारी सी मुस्कान चार चांद लगा रही थी।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
आमिर की दीवाली पार्टी में शाहिद और मीरा थोड़ी देर से पहुंचे थे। लहंगे और एसेसरीज़ में मीरा काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। शाहिद सफेद रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नज़र आए।

सोहा अली खान और कुणाल खेमू
इस खास मौके पर सोहा अली खान और कुणाल खेमू अपनी बेटी ईनाया नौमी खेमू के साथ पहुंचे।

कपूर एंड फैमिली
आमिर की दीवाली पार्टी में फोटोग्राफर्स का ध्यान श्रीदेवी से ज्यादा उनकी बेटी जाह्नवी और खुशी कपूर ने खींचा। दोनों ने पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी के साथ फैमिली फोटो भी खिंचवाई।

दंगल गर्ल्स
आमिर खान की दंगल गर्ल्स फातिमा शेख और सान्या मल्होत्रा भी दीवाली पार्टी में नज़र आईं।



Click it and Unblock the Notifications
