Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
लव आज कल 2 मूवी प्रमोशन : सारा और कार्तिक ने पहनी मैचिंग ड्रेस, V'Day के लिए परफेक्ट आइडिया
सारा अली खान इन दिनों फिल्म 'लव आजकल' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान उनका एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहा है। मूवी प्रमोशन के लिए जब सारा और कार्तिक जयपुर पहुंचे तो दोनों ही काफी खूबसूरत लुक में नजर आए। दोनों इस मौके पर ड्रेस कॉर्डिनेट करते हुए एक दूसरे की मैचिंग ड्रेस में नजर आए। दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी जंच रहे थे और इस वेलेंटाइन डे के लिए कपल्स को फैशन गॉल्स दे रहे थे।


पहना जयपुरी प्रिंट लहंगा
सारा अली खान इस मौके पर जयपुरी प्रिंट के लहंगे चोली में नजर आई। उन्होंने मल्टीकलर लाइनिंग लहंगा पहना था जिसकी रेड चोली पर लहंगे के कलर्स से मैच करता जयपुरी प्रिंट था। इस लहंगा चोली के साथ ऊपर से पहनी गई रेड फुल लेंथ प्रिंटिड जैकेट पूरे लुक को और भी स्टाइलिश बना रही थी। इस जैकेट की बॉर्डर ब्लू कलर की थी जो लहंगे की बार्डर से परफेक्टली मैच कर रही थी।

ट्रडिशनल लुक होने के बावजूद सारा ने कोई जूलरी नहीं पहनी थी। उन्होंने मेकअप भी नैचरल टोन रखा था। आंखों को जरूर उन्होंने काजल और आईलाइनर से हाइलाइट किया था। वैसे लहंगा लुक तो बढ़िया थी ही लेकिन उससे भी शानदार थी इसकी फिटिंग जो सारा की टोन्ड बॉडी को और परफेक्ट लुक दे रही थी।

कार्तिक ने भी पहनी जयपुरी प्रिंट शर्ट
कार्तिक आर्यन ने भी जयपुरी प्रिंट वाली शर्ट पहने नजर आए। उन्होंने इस शर्ट को ब्लू डेनिम जींस और बूट्स के साथ मैच किया था। स्टाइलिश कार्तिक ने शर्ट के अपर चेस्ट पोर्शन के बटन खुले रखे थे। वो सारा के लुक के साथ परफेक्टली मैच कर रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications
